बुल्गारिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
बुल्गारिया दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित देश है, जिसकी राजधानी सोफ़िया है। देश की सीमाएं उत्तर में रोमानिया से, पश्चिम में सर्बिया और मेसेडोनिया से, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की से मिलती हैं। पूर्व में देश की सीमाएं काला सागर निर्धारित करती है। कला और तकनीक के अलावा राजनैतिक दृष्टि से भी बुल्गारिया का वजूद पाँचवीं सदी से नजर आने लगता है। पहले बुल्गारियन साम्राज्य (632/681 - 1018) ने न केवल बाल्कन क्षेत्र बल्कि पूरे पूर्वी यूरोप को अनेक तरह से प्रभावित किया। बुल्गारियन साम्राज्य के पतन के बाद इसे ओटोमन शासन के अधीन कर दिया। 1877-78 में हुए रुस-तुर्की युद्ध ने बुल्गारिया राज्य को पुन: स्थापित करने में मदद की। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बुल्गारिया साम्यवादी राज्य और पूर्वी ब्लाक का हिस्सा बन गया। 1989 में क्रांति के बाद 1990 में साम्यवादियों का सत्ता से एकाधिकार समाप्त हो गया और देश संसदीय गणराज्य के रूप में आगे बढ़ने लगा। यह देश 2004 से नाटो का और 2007 से यूरोपियन यूनियन का सदस्य है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जुलाई 2014) स्रोत खोजें: "बुल्गारिया" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
Република България Republika Balgariya बुल्गारिया गणतंत्र |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: बुल्गारियन: Съединението прави силата (हिंदी: "एकता से शक्ति") |
||||||
राष्ट्रगान: Mila Rodino ("प्यारी जन्मभूमि") |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | सोफिया 42°41′N 23°19′E | |||||
राजभाषा(एँ) | बुल्गारियन | |||||
निवासी | बुल्गारियाई | |||||
सरकार | संसदीय लोकतंत्र | |||||
स्वत्रंतता | ||||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 110,993.6 km2 (102वां) | ||||
- | जल (%) | 2.16% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2019 जनगणना | 6,951,482 (107वां) | ||||
- | 2001 जनगणना | 7,932,984 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2005 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $62.292 बिलियन (64वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $9,223 (66वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2003) | 0.808 बहुत उच्च · 55वां |
|||||
मुद्रा | लेव (BGN) | |||||
समय मण्डल | EET (यू॰टी॰सी॰+2) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EEST (यू॰टी॰सी॰+3) | ||||
दूरभाष कूट | 359 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .bg |