भक्तपुर दरबार क्षेत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
भक्तपुर दरबार क्षेत्र जिसे स्थानीय भाषा में ख्वापा लयकू (नेपाली भाषा:- ख्वाप वालू) के नाम से जाना जाता है, पुराने भक्तपुर साम्राज्य का शाही महल है, जो समुद्र तल से 1,400 मीटर (4,600 फीट) ऊपर है। यह युनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित है।[1]
भक्तपुर दरबार क्षेत्र भक्तपुर के शहर ख्वापा में स्थित है, जो काठमांडू से 13 कि॰मी॰ पूर्व में स्थित है। इसके परिसर में चार अलग-अलग क्षेत्र (दरबार क्षेत्र, तौमधी क्षेत्र, दत्तात्रेय क्षेत्र और पॉटरी क्षेत्र) शामिल हैं। पूरे क्षेत्र को अनौपचारिक रूप से भक्तपुर दरबार क्षेत्र के रूप में जाना जाता है और यह काठमांडू घाटी का एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षक क्षेत्र है।[1][2]