मणिपुर
भारतीय राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख वर्तमान कालभारतीय राज्य के बारे में है। महाभारत के मणिपुर के लिए, मणिपुर (महाभारत) देखें। वर्तमान मणिपुर राज्य के प्राचीन सभ्यता के लिए, प्राचीन मणिपुर देखें।
मणिपुर भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी इंफाल है। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहाँ के मूल निवासी मैतै जनजाति के लोग हैं, जो यहाँ के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा 1992 में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इस प्रकार इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। यहाँ के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है। इस राज्य को पूर्व की सात बहिनों में से एक माना जाता है।
सामान्य तथ्य मणिपुर, देश ...
मणिपुर | |
---|---|
राज्य | |
शीर्ष से दक्षिणावर्त : निंगथौखोंग गोपीनाथ मंदिर, कांगला शा, कांगला महल के अंदर भगवान पखंगबा को समर्पित प्राचीन मंदिर, मणिपुरी नृत्य, लोकटक झील | |
गान: सना लीबाक मणिपुर[1] (मणिपुर, स्वर्ण भूमि) | |
देश | भारत |
भारत में विलय | 15 अक्टूबर 1949[2] |
राजधानी | इम्फाल |
जिले | सूची
|
शासन | |
• राज्यपाल | एल ए गणेशन[3] |
• मुख्य मंत्री | एन बीरेन सिंह (भाजपा)[4] |
• विधायिका | एकसदनीय (60 सीटें) |
• संसदीय लोकतंत्र | राज्य सभा 1 लोक सभा 2 |
• उच्च न्यायालय | मणिपुर उच्च न्यायालय |
क्षेत्र | 22327 किमी2 (8,621 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 23वां |
जनसंख्या (2011[5]) | |
• कुल | 2,855,794 |
• दर्जा | 23वां |
• घनत्व | 130 किमी2 (330 वर्गमील) |
भाषा(एं) | |
• राज्य भाषा | मणिपुरी[6][7] |
GDP (2018–19) | |
• Nominal Per Capita | ₹75,226 (US$1,098.3) |
समय मण्डल | भामास (यूटीसी+05:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-MN |
माविसू (2018) | 0.696[8] मध्यम · 15वां |
साक्षरता | 79.85% (16वां) |
वेबसाइट | www.manipur.gov.in |
† It was elevated from the status of a Union Territory by the North-Eastern Areas (Reorganisation) Act, 1971 |
बंद करें