मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 17
From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई उड़ान के बारे में है। इसको मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370 के साथ भ्रमित न करे, जो मार्च 2014 में ग़ायब हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त विमान का मॉडल | |
घटना सारांश | |
---|---|
तिथि | 17 जुलाई 2014 |
स्थल |
पूर्वी यूक्रेन 48°7′56″N 38°39′19″E |
यात्री | 283 |
कर्मीदल | 15 |
हताहत | 298 (सब) |
उत्तरजीवी | 0 |
यान का प्रकार | बोइंग 777-200ईआर |
संचालक | मलेशिया एयरलाइंस |
पंजीकरण संख्या | 9M-MRD |
उड़ान उद्गम | एम्स्टर्डम हवाई अड्डा, ऐम्स्टर्डैम, नीदरलैंड |
गंतव्य | कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कुआ लालम्पुर, मलेशिया |
मलेशिया एयरलाइंस विमान एमएमच 17 एक अनुसूचित अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ान थी जो एम्सटर्डम से कुआ लालम्पुर जाते हुए 17 जुलाई 2014 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सारे 298 यात्री मारे गए। माना जाता है कि इसे सतह से मिसाइल द्वारा उड़ाया गया है।[1]
रूसी सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर पूर्वी यूक्रेन के ग्राबोवो गाँव के पास यह दुर्घटना हुई। विमान में 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य थे, जिनमें नीदरलैंड के 154, ऑस्ट्रेलिया के 27, मलेशिया के 23 और इंडोनेशिया के 11 लोग थे। यात्रियों में 6 ब्रिटेन, 4-4 जर्मनी व बेल्जियम, 3 फिलीपींस और एक कनाडा का नागरिक था।[2]
यह मलेशिया एयरलाइंस की वर्ष 2014 की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले उड़ान 370 कुआ लालम्पुर से बीजिंग जाते हुए ग़ायब हो गई थी जिसका सितम्बर 2014 तक कुछ पता नहीं चला है।