महाअमेरिका
उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों सहित लैंडमास / From Wikipedia, the free encyclopedia
यह लेख अमेरिका महाद्वीप के बारे में है। आमतौर पर अमेरिका नाम से जाने जाने वाले देश के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका देखें।
महाअमेरिका या अमेरिका ऐसे नाम हैं जिन्हें उत्तर और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों को संयुक्त रूप से कहा जाता है। महाअमेरिका में पृथ्वी के कुल भूभाग का २८.४ % (या कुल सतह का ८.३%) आता है और कुल जनसंख्या का १३.५% (या लगभग ९० करोड़)।
सामान्य तथ्य क्षेत्रफल, जनसंख्या ...
क्षेत्रफल | ४२,५४९,००० कि.मी२ |
---|---|
जनसंख्या | ९१०,७२०,५८८ (जुलाई २००८ अनुमानित) |
राष्ट्रीयता | अमरीकी, पैन-अमेरिकन |
देश | ३५ |
अधीनस्थ क्षेत्र |
२१ महाअमेरिका में देशों और अन्य क्षेत्रों की सूची |
भाषा (एँ) | स्पेनी, अंग्रेज़ी, पुर्तगाली, फ़्रांसीसी, एवं कई अन्य |
समय क्षेत्र | यूटीसी -१० से यूटीसी |
बंद करें
अमेरिका को नई दुनिया के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि १५ वीं सदी में ही इन महाद्वीपों की खोज यूरोपियनों द्वारा की गई थी। हालांकि इससे पहले यह क्षेत्र वाइकिंग और इनूइट लोगों और स्थानिय लोगों को ज्ञात था।
"अमेरिका" शब्द को हिन्दी और अन्य बहुत सी भाषाओं में अधिकांशतः संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए उपयोग किया जाता है जो ऐतिहासिक रूप से सही नहीं है क्योंकि अमेरिका शब्द का उपयोग यूरोप के लोगों द्वारा संपूर्ण नई दुनिया के लिए किया गया था, वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं; वर्तमान में नई दुनिया को दो महाद्वीप माना जाता है।