महाद्वीपीय मग्नतट
From Wikipedia, the free encyclopedia
महाद्वीपीय मग्नतट (Continental shelf) सागर या महासागर में जल के भीतर धरती का एक मग्नतट होता है जो किसी महाद्वीप का समुद्रतल से कम ऊँचाई वाला अंश हो। महाद्वीपीय मग्नतट पर पानी की गहराई कम होती है और मग्नतट के अन्त से आगे महाद्वीपीय ढलान में गहराई बढ़ने लगती है। हिमयुगों के दौरान, जब समुद्रजल का कुछ हिस्सा ब़र्फ में जमा होने के कारण समुद्रतल गिर जाता है, जो महाद्वीपीय मग्नतट का एक बड़ा भाग पानी से ऊपर निकलकर धरती बन जाता है।[1][2]