माइक्रोसॉफ्ट सरफेस (कोडनेम मिलान) जो की माइक्रोसॉफ्ट का एक 'मल्टी-टच' (बहु-स्पर्शी) उत्पाद है, इसे सॉफ्टवेयर तथा हार्ड वेयर के संयुक्त तकनीक के रूप में विकसित किया गया है जो किसी उपयोगकर्ता, या उपयोगकर्ताओं को 'जेस्चर रिकॉग्निशन' तकनीक (जिसमें उपयोगकर्ता की हरकतों का निरिक्षण किया जाता है) का उपयोग कर अन्तर्निहित डिजिटल तत्वों (डिजिटल कॉन्टेंट) के जोड़-तोड़ की अनुमति प्रदान करता है। यह हरकतें हाथों या भौतिक वस्तुओं की गति हो सकती हैं इसकी घोषणा 29 मई,2007 को D5 सम्मलेन में की गई थी।[2] इसके लक्षित ग्राहक आतिथ्य कारोबार, जैसे कि रेस्तरां, होटल, रिटेल, लोक मनोरंजन स्थल, तथा सेना हैं जिसमें (सेना में) सामरिक विहंगावलोकन में इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसका प्रारंभिक प्रमोचन 17 अप्रील,2008 को किया गया जब सरफेस AT&T(ए टी & टी) स्टोरों में ग्राहकों के उपयोग हेतु उपलब्ध हो गया।[1] सरफेस का उपयोग MSNBC (एमएसएनबीसी/MSNBC) द्वारा 2008 के संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव[3] के 'कवरेज' के दौरान किया गया था, तथा इसका प्रयोग डिज्नीलैंड द्वारा प्रदर्शित भविष्य के घरों, साथ ही साथ विभिन्न होटलों और जुआघरों में भी किया गया है। सरफेस को CBS(सी बी एस) श्रृंखलाCSI: Miami तथा एक्स्ट्रा! मनोरंजन खबर में भी प्रदर्शित किया गया था। मार्च 2009 तक माइक्रोसॉफ्ट के 11 देशों में 120 पार्टनर बन चुके थे जो सरफेस के 'इंटरफेस' (अंतरफलक) हेतु अनुप्रयोग विकषित कर रहे हैं।[4]
| इस लेख को तटस्थता जाँच हेतु नामित किया गया है। (May 2010) |
सामान्य तथ्य डेवलपर, पहला संस्करण ...
बंद करें