मीन भाषाएँ
From Wikipedia, the free encyclopedia
मीन भाषाएँ (闽语) लगभग ६ से १० करोड़ लोगों द्वारा बोले जाने वाला चीनी भाषाओँ का एक समूह है। यह चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ूज्यान प्रान्त में बोली जाती हैं। इस क्षेत्र से बहुत से लोग जाकर गुआंगदोंग, हाइनान, झेजियांग और जिआंगसु प्रान्तों में और ताइवान में जाकर बस गए हैं, इसलिए यह भाषाएँ वहाँ भी बोली जाती हैं। फ़ूज्यान प्रान्त में मीन दोंग (यानि पूर्वी मीन) मानक मीन भाषा मानी जाती है जबकि उसके बाहर होक्क्येन सबसे प्रचलित मीन भाषा है। मीन भाषाएँ बाक़ी चीनी भाषाओँ से लगभग दो हज़ार सालों से अलग होकर विकसित हुई हैं।[1]