मुल्कराज आनंद
भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक / From Wikipedia, the free encyclopedia
मुल्कराज आनंद भारत में अंग्रेज़ी साहित्य के क्षेत्र के प्रख्यात लेखक थे। मुल्कराज आनंद का जन्म १२ दिसम्बर १९०५ को पेशावर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन तथा केंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर पीएचडी की उपाधि हासिल की. साहित्य जगत में उनका नाम हुआ उनके उपन्यास अनटचेबल्स से जिसमें उन्होंने भारत में अछूत समस्या का बेबाक चित्रण किया। उनके महत्वपूर्ण उपन्यास हैं,
- कुली
- टू लीव्स एंड अ बड
- द विलेज
- अक्रॉस द ब्लैक वाटर्स
- द सोर्ड एंड द सिकल
- द डेथ ऑफ ए हीरो (1964), कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित[1]
सामान्य तथ्य मुल्कराज आनंद, जन्म ...
मुल्कराज आनंद | |
---|---|
जन्म | 12 दिसम्बर 1905 पेशावर, भारत |
मृत्यु | सितम्बर 28, 2004(2004-09-28) (उम्र 98) पुणे, भारत |
व्यवसाय | लेखक |
राष्ट्रीयता | हिन्दुस्तानी |
लेखन काल | बीसवीं सदी |
शैली | उपन्यास |
हस्ताक्षर |
बंद करें
भारत में रचा गया उनका प्रमुख उपन्यास था द प्राइवेट लाइफ़ ऑफ़ ऐन इंडियन प्रिंस. ९९ वर्ष की आयु में सन २००४ में उनका निधन हुआ।