मैक्मरडो खाड़ी
From Wikipedia, the free encyclopedia
मैक्मरडो खाड़ी (McMurdo Sound) अंटार्कटिका में एक ५५ किमी चौड़ी बर्फ़ग्रस्त खाड़ी है। इसके जल उत्तर में रॉस सागर से मिलते हैं। मैक्मरडो खाड़ी का अधिकांश हिस्सा मैक्मरडो हिमचट्टान से ढका हुआ है लेकिन कुछ अंश नौगम्य है, यानि उसपर नौका चलाई जा सकती है। वास्तव में यह विश्व का दक्षिणतम नौगम्य जलाशय है। मैक्मरडो खाड़ी के पश्चिमी छोर पर रॉयल सोसाइटी पर्वतमाला है और पूर्व में रॉस द्वीप है। रॉस द्वीप पर ३,७९४ मीटर ऊँचा एरेबस ज्वालामुखी स्थित है, जो अंटार्कटिका का दूसरा सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है और दुनिया का दक्षिणतम सक्रीय ज्वालामुखी भी है। इसी द्वीप पर संयुक्त राज्य अमेरिका का मैक्मरडो स्टेशन नामक अनुसंधान केन्द्र है जो अंटार्कटिका का सबसे बड़ा मानवीय बसेरा भी है। मैक्मरडो खाड़ी के तट का केवल १०% बर्फ़ से मुक्त है।[1][2]