मैना
From Wikipedia, the free encyclopedia
टिप्पणी: माता पार्वती की माँ का नाम मैना है। तुलसीदास जी के रामचरित मानस मे मैना को हिमालय की पत्नी के रूप मे लिखा गया है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
मैना (Common Myna) मूल रुप से एक दक्षिण एशियाई पक्षी है, जोकि ज्यादातर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, और म्यांमार में पायी जाती थी। हालांकि अब ये दुनिया के कई देशों मे पाई जा रही है।[1] यह उन पंक्षियों में से एक है जिनकी जनसंख्या और प्राकृतिक निवास स्थल तेजी से बढ़ रहे हैं| हिमाचल प्रदेश ( पश्चिमी हिमालय ) में इस पक्षी का नाम शा:ड़ी, श्रे:टी इत्यादि है | इसको कुटारी के नाम से भी जाना जाता है। ये बड़े बड़े झुण्ड बना कर शहरों और इंसानी बस्तियों के आस पास रहते हैं| बहुत शोर मचाते हैं ,आक्रामक और निडर हैं, और प्राय: इनसानी उच्छिष्ट पर ही पलते हैं. कौवे आदि पारंपरिक स्केवेंजर इन से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं.