युवराज कुमार
From Wikipedia, the free encyclopedia
युवराज कुमार (अंग्रेजी Dr. Yuvraj Kumar) (जन्म 12 दिसंबर 1971) भारतीय अस्थि शल्य चिकित्सक (अंग्रेजी Orthopaedic Surgeon) और मैराथन धावक हैं। उन्होंने एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन और मुंबई फुल मैराथन समेत लंबी दूरी की कई प्रतिस्पर्धाओं में भी हिस्सा लिया है। उन्होंने पिछले 10 सालों में 10 हजार आर्थोपेडिक शल्य प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नई अस्थि शल्य तकनीकों की शुरूआत करने में अग्रणी है। वह हरियाणा के फरीदाबाद के प्रमुख चिकित्सा केन्द्र क्यूआरजी हेल्थ सिटी में जोड़ प्रतिस्थापन एवं रीढ की सर्जरी (अंग्रेजी Joint Replacement and Spine Surgery) विभाग के प्रमुख हैं।[1][2] उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
सामान्य तथ्य युवराज कुमार, जन्म ...
युवराज कुमार | |
---|---|
जन्म |
दिसम्बर 12, 1971(1971-12-12) वाराणसी, उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा | एमबीबीएस, एम एस (आर्थो), एमआरसीएस (आई), एम्आईएमएस (यूके) |
पेशा | अस्थि शल्य चिकित्सक |
धर्म | हिंदू |
माता-पिता | स्वर्गीय सरयू प्रसाद, राम प्यारी देवी |
वेबसाइट http://www.dryuvraj.com |
बंद करें