येलोनाइफ़
From Wikipedia, the free encyclopedia
येलोनाइफ़ (अंग्रेज़ी: Yellowknife; /ˈjɛloʊnaɪf/; डोगरिब: Sǫǫ̀mbak’è[6]) कनाडा के प्रान्त नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ की राजधानी और वहाँ का एकमात्र नगर है। यह ग्रेट स्लेव झील के उत्तरी किनारे पर येलोनाइफ़ नदी के उद्गम स्थल के पास और आर्कटिक वृत से लगभग 400 कि॰मी॰ (1,300,000 फीट) दक्षिण में स्थित है।
येलोनाइफ़ Sǫ̀mbak'è | |||||
---|---|---|---|---|---|
शहर | |||||
City of Yellowknife | |||||
| |||||
उपनाम: "वाईके", "द नाइफ़", "द ब्लेड"[1] | |||||
ध्येय: Multum In Parvo (छोटी सी जगह में बहुत सारी चीजें) | |||||
देश | कनाडा | ||||
प्रदेश | नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ | ||||
क्षेत्र | उत्तरी स्लेव क्षेत्र | ||||
निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचन जिले
फ्रेम झील
ग्रेट स्लेव कैम झील रेंज झील येलोनाइफ़ केंद्र येलोनाइफ़ उत्तर येलोनाइफ़ दक्षिण | ||||
जनगणना क्षेत्र | क्षेत्र 6 | ||||
स्थापना | 1934[2] | ||||
नगरपालिका | 1 जनवरी 1970 | ||||
शासन | |||||
• प्रणाली | येलोनाइफ़ नगर पालिका | ||||
• मेयर | मार्क हेक | ||||
• वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी | डेनिस केफलस | ||||
• सांसद | माइकल मैक्लियॉड | ||||
• विधायक | विधायकों की सूची
ग्लेन ऐबरनेथी
कैरोलीन कोक्रेन जॉनसन जूली ग्रीन बॉब मैक्लियॉड केविन ओ'रेली कीरॉन टीस्टार्ट कोरी वैन्थुयिन | ||||
क्षेत्र (सिर्फ़ भूमि) | 136.22 किमी2 (52.59 वर्गमील) | ||||
• थल | 105.44 किमी2 (40.71 वर्गमील) | ||||
• जल | 30.78 किमी2 (11.88 वर्गमील) | ||||
• नगरीय | 13.09 किमी2 (5.05 वर्गमील) | ||||
ऊँचाई | 206 मी (676 फीट) | ||||
जनसंख्या (2011) | 19,234 | ||||
• घनत्व | 105.44 किमी2 (273.1 वर्गमील) | ||||
• महानगर[3] | 18,352 | ||||
• महानगर घनत्व | 1,402.3 किमी2 (3,632 वर्गमील) | ||||
वासीनाम | येलोनाइफ़र | ||||
समय मण्डल | पर्वतीय समय मंडल (एमएसटी) (यूटीसी-7) | ||||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | MDT (यूटीसी-6) | ||||
कनाडियाई डाक कूट | X1A | ||||
दूरभाष कोड | क्षेत्र कूट 867 | ||||
टेलीफोन एक्सचेंज | 444 445 446 669 765 766 767 873 920 999 | ||||
- जीवन मूल्य | 117.5A | ||||
जीएनबीसी कूट | LBAMG | ||||
वेबसाइट | www.yellowknife.ca | ||||
स्त्रोत: Department of Municipal and Community Affairs, Prince of Wales Northern Heritage Centre[4] Yellowknife profile at the Legislative Assembly[5] Canada Flight Supplement ^A 2009 figure based on Edmonton = 100 |
येलोनाइफ़ और इसके आसपास के जलाशयों का नामकरण, क्षेत्रीय डीन जाति के लोगों जिन्हें 'कॉपर इंडियन' या 'येलोनाइफ़ इंडियन्स' भी कहा जाता था, के नाम पर हुआ है। ये लोग आर्कटिक के तट पर ताँबे से बनी वस्तुओं का व्यापार किया करते थे। येलोनाइफ़ वर्तमान जनसंख्या मिश्रित है। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की ९ आधिकारिक भाषाओं में से पाँच मुख्य रूप से येलोनाइफ़ में बोली जाती हैं। डोगरिब भाषा में शहर को 'Sǫ̀mbak'è' (सोम्बाक'ए) के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ("जहाँ धन है")।[7][8]
येलोनाइफ़ की बस्तियों की स्थापना सन् 1934 में हुई मानी जाती है[2] जब यहाँ सोने की खदानों की खोज हुई थी। सोने की खुदाई का व्यापारिक कार्य जो आज भी जारी है सन १९३६ में शुरु हुआ था। येलोनाइफ़ इसके बाद जल्द ही नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ का मुख्य व्यापारिक और आर्थिक केंद्र बन गया और १९६७ में प्रान्त की राजधानी घोषित हो गया। १९८० में जब सोने का उत्पादन क्षीण पडने लगा तब येलोनाईफ़ मुख्यत: खदानों के शहर से बदलकर सरकारी गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों का केंद्र बन गया। हालांकि १९९० में येलोनाईफ़ के उत्तर में हीरे की खोज के बाद[9] यह एक बार फिर मुख्यतः खदानों का शहर हो गया। हाल ही के समय में येलोनाइफ़ में पर्यटन, यातायात और संचार भी मुख्य उद्योगों के रूप में सामने आए हैं।[10]