रुब अल-ख़ाली
From Wikipedia, the free encyclopedia
रुब अल-ख़ाली (अरबी: الربع الخالي, अंग्रेज़ी: Rub' al-Khali), जिसका मतलब 'ख़ाली क्षेत्र' होता है, दुनिया का सबसे बड़ा रेत का रेगिस्तान है (अधिकतर रेगिस्तानों में रेत, पत्थरों और पहाड़ों का मिश्रण होता है)। अरबी प्रायद्वीप का दक्षिणी एक-तिहाई इलाक़ा इसमें आता है, जिसमें सउदी अरब का अधिकार क्षेत्रफल तथा ओमान, संयुक्त अरब अमीरात व यमन के कुछ भाग शामिल हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग ६,५०,००० वर्ग किमी है, यानि राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों को मिलाकर जितना बनता है।[1]
सामान्य तथ्य देश, लंबाई ...
रुब अल-ख़ाली (الربع الخالي) | |
रेगिस्तान | |
रुब अल-ख़ाली में रेत के टीले | |
देश | सउदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, यमन |
---|---|
लंबाई | 1,000 कि.मी. (621 मील) |
चौड़ाई | 500 कि.मी. (311 मील) |
क्षेत्रफल | 6,50,000 कि.मी.² (2,50,966 वर्ग मील) |
बायोम | रेगिस्तान |
अरब प्रायद्वीप में रुब अल-ख़ाली की स्थिति
|
बंद करें