लॉकहीड मार्टिन सी-130जे सुपर हरक्यूलस
From Wikipedia, the free encyclopedia
लॉकहीड मार्टिन सी-130जे सुपर हरक्यूलस (Lockheed Martin C-130J Super Hercules) एक चार इंजन टर्बोप्रॉप वाला सैन्य परिवहन विमान है। सी-130जे, लॉकहीड सी-130 हरक्यूलस के नए इंजन, फ्लाइट डेक और अन्य प्रणालियों के साथ का एक व्यापक अपडेट संस्कारण है। इतिहास में किसी भी अन्य सैन्य विमान की तुलना में सबसे लंबा निरंतर उत्पादन हरक्यूलस परिवार के विमानो का हुआ है। 60 से अधिक वर्षों की सेवा के दौरान, हरक्यूलस परिवार के विमानो ने सैन्य, नागरिक और मानवीय सहायता अभियान में भाग लिया है। पंद्रह देशों ने कुल 300 सी-130जे के ऑर्डर दिए हैं, जिनमें से 250 विमान फरवरी 2012 तक वितरित किए जा चुके है।
सामान्य तथ्य सी-130जे सुपर हरक्यूलस C-130J Super Hercules, प्रकार ...
सी-130जे सुपर हरक्यूलस C-130J Super Hercules | |
---|---|
एक अमेरिकी वायु सेना का सी-130जे | |
प्रकार | सैन्य परिवहन, हवाई ईंधन भरना |
उत्पत्ति का देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
उत्पादक | लॉकहीड मार्टिन |
प्रथम उड़ान | 5 अप्रैल 1996 |
आरंभ | 1999 |
स्थिति | सेवा में |
प्राथमिक उपयोक्तागण | संयुक्त राज्य वायुसेना संयुक्त राज्य मरीन कोरप्स रॉयल एयर फोर्स दूसरों के लिए अनुभाग ऑपरेटर्स देखे |
निर्मित | 1996–वर्तमान |
निर्मित इकाई | 300 दिसंबर 2013 के अनुसार[1] |
इकाई लागत | US$67.3 million (उड़ान भरने वाली लागत, संयुक्त राज्य वायुसेना, FY2014)[2] US$100–120 मिलियन (औसत लागत, अंतरराष्ट्रीय बिक्री)[3][4] |
से विकसित किया गया | लॉकहीड सी-130 हरक्यूलस |
बंद करें