सोडियम हाइड्रॉक्साइड
From Wikipedia, the free encyclopedia
सोडियम हाइड्रॉक्साइड एक उच्च कोटि का क्षार है जिसका रासायनिक सूत्र NaOH है। इसे दाहक सोडा (कॉस्टिक सोडा / caustic soda)[1][2] भी कहते हैं। यह श्वेत ठोस चूर्ण, पैलेट्स, फ़्लेक्स तथा अनेक सांद्रता वाले विलयनों के रूप में उपलब्ध होता है। जल में भार के अनुसार लगभग ५० सोडियम हाइड्राक्साइड मिलाने पर विलयन संतृप्त हो जाता है।
सोडियम हाइड्रॉक्साइड | |
---|---|
प्रणालीगत नाम | क्षारातु उदजारेय[उद्धरण चाहिए] |
अन्य नाम | कास्टिक सोडा |
पहचान आइडेन्टिफायर्स | |
सी.ए.एस संख्या | [1310-73-2][CAS] |
पबकैम | 14798 |
EC संख्या | 215-185-5 |
UN संख्या | 1823 |
केईजीजी | D01169 |
MeSH | Sodium+Hydroxide |
रासा.ई.बी.आई | 32145 |
RTECS number | WB4900000 |
SMILES | O[Na] |
InChI | 1/Na.H2O/h;1H2/q+1;/p-1 |
जी-मेलिन संदर्भ | 68430 |
कैमस्पाइडर आई.डी | 14114 |
गुण | |
आण्विक सूत्र | क्षा.सा.ज |
मोलर द्रव्यमान | 39.9971 g mol-1 |
दिखावट | श्वेत, मोम स्वरूप, अपारदर्शी क्रिस्टल |
गंध | गन्धरहित |
घनत्व | 2.13 ग्रा/सें.मी३ |
गलनांक |
318 °C, 591 K, 604 °F |
क्वथनांक |
1388 °C, 1661 K, 2530 °F |
जल में घुलनशीलता | 111 g/100 mL (at 20 °C) |
मीथेनॉल में घुलनशीलता | 23.8 g/100 mL |
ईथेनॉल में घुलनशीलता | <<13.9 g/100 mL |
वाष्प दबाव | <2.4 kPa (at 20 °C) |
अम्लता (pKa) | 13 |
रिफ्रेक्टिव इंडेक्स (nD) | 1.3576 |
खतरा | |
एम.एस.डी.एस | External MSDS |
EU वर्गीकरण | C |
EU सूचकांक | 011-002-00-6 |
NFPA 704 | |
R-फ्रेसेज़ | R35 |
S-फ्रेसेज़ | (S1/2), S26, S37/39, S45 |
Related compounds | |
Other आयन | सोडियम हाइड्रोसल्फ़ाइड |
Other cations | सीज़ियम हाइड्रॉक्साइड लीथियम हाइड्रॉक्साइड |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
दाहक सोडा, जल, इथेनॉल और मिथेनॉल में विलेय है। यह एक प्रस्वेदी पदार्थ (deliquescent) है जो आसानी से हवा से आर्द्रता और कार्बन डाईऑक्साइड सोख लेता है।
दाहक सोडे का उद्योगों में अनेक प्रकार से उपयोग किया जाता है। यह लुगदी और कागज, वस्त्र, पेय जल, साबुन और डिटर्जेंट के निर्माण में तथा नालियों की सफाई के लिये प्रयोग में लाया जाता है।सन २००४ में पूरे विश्व में इसका कुल उत्पादन ६० मिलियन टन था जबकि इसकी कुल मांग लगभग ५१ मिलियन टन थी।[4]