हानगुल
From Wikipedia, the free encyclopedia
हानगुल में कुल ४० अक्षर होते हैं जिनमें से १४ शुद्ध व्यंजन, ५ दोहरे व्यंजन, १० शुद्ध स्वर और ११ मिश्रित स्वर होते हैं।
नोट : कोरियाई में अक्षरों के नाम और उच्चारण अलग अलग होते हैं। उदाहरण के लिए अक्षर का नाम "खियक" है लेकिन शब्दों को पढ़ते समय इसका उच्चारण "ख/ग" होता है। दूसरी ध्यान देने योग्य बात अंग्रेजी के समान ही कोरियन में भी एक ही अक्षर का उच्चारण अलग अलग शब्दों में भिन्न-भिन्न हो सकता है। लेकिन यह एक वैज्ञानिक तरीके से होता है। किसी अक्षर का उच्चारण इस बात पर निर्भर करता है कि वह शब्द के प्रारंभ में है, पश्चिम में या फ़िर बीच में या अंत में। इस प्रकार किसी शब्द के तीन सम्भव उच्चारण हो सकते हैं।
नीचे दिए गए उच्चारण मैकक्यून-राइशाउअर प्रणाली पर आधारित है, क्योंकि वह कोरियाई उच्चारण के क़रीब है।
हानगुल में १९ व्यंजन हैं
हानगुल | ㄱ | ㄲ | ㄴ | ㄷ | ㄸ | ㄹ | ㅁ | ㅂ | ㅃ | ㅅ | ㅆ | ㅇ | ㅈ | ㅉ | ㅊ | ㅋ | ㅌ | ㅍ | ㅎ | |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
हिंदी | प्रारंभिक | ग | क | न | द | त | र | म | ब | p | स/श | स/श | - | झ | ज | छ | ख | थ | फ | ह |
अंतिम | क | क | न | त | - | ल | म | प | - | त | त | ंग | त | - | त | क | त | प | ह |
व्यंजन | व्यंजन का नाम |
---|---|
ㄱ | खियक |
ㄴ | नियन |
ㄷ | थिगत |
ㄹ | रियल |
ㅁ | मियम |
ㅂ | फियप |
ㅅ | शियत |
ㅇ | अंग |
ㅈ | छियत |
ㅊ | महाप्राण छियत |
ㅋ | महाप्राण खियक |
ㅌ | महाप्राण थिगत |
ㅍ | महाप्राण फियप |
ㅎ | हियत |
ㄲ | सांग खियक |
ㄸ | सांग थिगत |
ㅃ | सांग फियप |
ㅆ | सांग शियत |
ㅉ | सांग छियत |
हानगुल में २१ स्वर हैं
हानगुल | ㅏ | ㅐ | ㅑ | ㅒ | ㅓ | ㅔ | ㅕ | ㅖ | ㅗ | ㅘ | ㅙ | ㅚ | ㅛ | ㅜ | ㅝ | ㅞ | ㅟ | ㅠ | ㅡ | ㅢ | ㅣ |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
हिंदी | आ | ऐ | या | यै | अ | ए | य | ये | ओ | वा | वै | ओए | यो | ऊ | वौ | वे | वि | यू | उ | उइ | इ |
ध्यान दें कि
- ㅡ (eu/उ) के समान उच्चारण वाला स्वर हिंदी या अंग्रेज़ी में नहीं है।
- स्वरों का उच्चारण और नाम एक जैसा होता है।)