2018 शीतकालीन ओलम्पिक
तेईसवाँ शीतकालीन ओलम्पिक / From Wikipedia, the free encyclopedia
2018 के शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर तेईसवाँ ओलंपिक शीतकालीन खेल (कोरियाई: 제23회 동계 올림픽), एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउण्टी में आयोजित किया जा रहा है। जुलाई 2011 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में 123वें आईओसी सत्र के दौरान प्योंगचांग को अगला मेज़बान शहर चुना गया था। दक्षिण कोरिया ने पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेलों कि मेजबानी की है, जबकि यह देश में आयोजित होने वाले दूसरा ओलम्पिक खेल (पहला 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) है।
प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक | |
---|---|
हांगुल | 평창 동계 올림픽 |
हंजा | 平昌 冬季 올림픽 |
संशोधित रोमनीकरण | Pyeongchang Donggye Ollimpik |
देवनागरीकरण | P'yŏngch'ang Tonggye Ollimp'ik |
तेईसवाँ शीतकालीन ओलम्पिक खेल | |
हांगुल | 제23회 동계 올림픽 |
हंजा | 第二十三回 冬季 올림픽 |
संशोधित रोमनीकरण | Jeisipsamhoe Donggye Ollimpik |
देवनागरीकरण | Cheisipsamhoe Tonggye Ollimp'ik |
शीतकालीन ओलंपिक 9 से 25 फरवरी 2018 तक चलेगा, उद्घाटन समारोह से पहले 8 और 9 फरवरी को कुछ स्पर्धाएँ अयोजित कराई गई। इस आयोजन में पंद्रह खेलों में 102 स्पर्धाएँ शामिल हैं, जिसमें बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग, मिश्रित युगल कर्लिंग, और मिश्रित टीम अल्पाइन स्कीइंग आदि खेल शीतकालीन ओलम्पिक कार्यक्रम में शामिल है। 92 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (देशों) के कुल 2,952 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे। इक्वाडोर, एरिट्रिया, कोसोवो, मलेशिया, नाइजीरिया और सिंगापुर का यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है।