2022 शीतकालीन ओलम्पिक
बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया 24वां ओलंपिक शीतकालीन खेल / From Wikipedia, the free encyclopedia
2022 का शीतकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक रूप से XXIV शीतकालीन ओलम्पिक खेल, एक अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन 2022 में चीन की राजधानी बीजिंग में होना है। इससे पहले बीजिंग 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का भी आयोजन कर चुका है। और इस प्रकार बीजिंग विश्व का पहला और एकमात्र नगर है जो ओलम्पिक खेलों के दोनों रूपान्तरों (ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन) की मेज़बानी कर चुका है। शीतकालीन खेलों की मेज़बानी करने वाला बीजिंग अब तक का सबसे बड़ा नगर भी होगा। इन खेलों का आयोजन 4 फ़रवरी से 20 फ़रवरी 2022 तक के बीच किया जाएगा।[1]
चीन में आयोजित होने वाला यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक खेल होगा। इन खेलों का अनुमानित बजट 3.9 अरब डॉलर है, जबकि 2008 में चीन में ही आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलों में 43 अरब डॉलर व्यय किए गए थे।[2]|[3][4]