अज़रबाइजान
कॉकेशस के पूर्वी भाग में एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
आज़रबाइजान(अन्य वर्तनी:अज़रबैजान या अज़रबाइजान) (अज़ेरी: Azərbaycan Respublikası), कॉकेशस के पूर्वी भाग में एक गणराज्य है, पूर्वी यूरोप और एशिया के मध्य में बसा हुआ। भौगोलिक रूप से यह एशिया का ही भाग है। इसके सीमांत देश हैं: अर्मेनिया, जॉर्जिया, रूस, ईरान, तुर्की और इसका तटीय भाग कैस्पियन सागर से लगता हुआ है। यह १९९१ तक भूतपूर्व सोवियत संघ का भाग था।
सामान्य तथ्य आज़रबाइजान गणराज्य Azərbaycan Respublikası, राजभाषा(एँ) ...
आज़रबाइजान गणराज्य Azərbaycan Respublikası |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: Odlar Yurdu सनातन अग्नि की भूमि |
||||||
राष्ट्रगान: Azərbaycan Respublikasının Dövlət Himni अज़रबैजान का कूच |
||||||
अज़रबैजान को हरे रंग में
|
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | बाकु 40°22′N 49°53′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अज़रबैजानी | |||||
निवासी | अज़रबैजानी या अज़ेरी | |||||
सरकार | प्रतिनिधि लोकतंत्र | |||||
- | राष्ट्रपति | इल्हाम इलीएव | ||||
- | प्रधानमंत्री | आर्तुर रासिज़ादे | ||||
स्वतंत्रता सोवियत संघ से | ||||||
- | घोषणा | ३० अगस्त १९९१ | ||||
- | पूर्ण | १८ अक्टूबर १९९१ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ८६,६०० km2 (११२वां) | ||||
- | जल (%) | नगण्य | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २०११ जनगणना | ९,१६४,६००[1] (१०३वां) | ||||
- | २००० जनगणना | अनुपलब्ध | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २०११ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $९०,३१,८०,००,०००[2] (८७वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $१०,३४०[2] (११२वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००३) | ०.७२९ उच्च · १०१वां |
|||||
मुद्रा | मनत (AZN) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+४) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰+५) | ||||
दूरभाष कूट | ९९४ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .az |
बंद करें
अज़रबैजान एक धर्मनिरपेक्ष देश है और वर्ष २००१ से काउंसिल का सदस्य है। अधिकांश जनसंख्या इस्लाम धर्म की अनुयायी है और यह देश इस्लामी सम्मेलन संघ का सदस्य राष्ट्र भी है। यह देश धीरे-धीरे औपचारिक लेकिन सत्तावादी लोकतंत्र की ओर बढ़ रहा है।