अर्जेण्टीना
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है।
República Argentina (स्पेनिश) अर्जेन्टीना गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: En unión y libertad "संघ और स्वतंत्रता में" |
||||||
राष्ट्रगान: Himno Nacional Argentino | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | ब्यूनस आयर्स 34°36′S 58°23′W | |||||
राजभाषा(एँ) | स्पेनिश1 | |||||
निवासी | अर्जेंटाइन | |||||
सरकार | संघीय अध्यक्षीय गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | अल्बर्टो फर्नांडीज | ||||
- | उप राष्ट्रपति | क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर | ||||
- | मंत्रिपरिषद के प्रमुख | Juan Luis Manzur | ||||
स्वतंत्रता स्पेन से | ||||||
- | मई क्रांति | 25 मई 1810 | ||||
- | घोषणा | 9 जुलाई 1816 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 2780403 km2 (8 वां) | ||||
- | जल (%) | 1.1 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2008 जनगणना | 40,677,348 (30 वां) | ||||
- | 2001 जनगणना | 36,260,130 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2007 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $524.140 बिलियन (23 वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $13,317 (57 वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2007) | 0.808 बहुत उच्च · 38 वां |
|||||
मुद्रा | पेसो (ARS) | |||||
समय मण्डल | ART (यू॰टी॰सी॰-3) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | ART (यू॰टी॰सी॰-2) | ||||
दूरभाष कूट | 54 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .ar | |||||
1Guaraní is co-official in the province of Corrientes. 2Argentina also has a territorial dispute with the United Kingdom over an additional 10,00,000 वर्ग कि.मी. (3,86,102 वर्ग मील) of Antarctica, the Falkland Islands and South Georgia and the South Sandwich Islands. |
अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है।
आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई।
आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं।