जहाज़ी नहर
From Wikipedia, the free encyclopedia
जहाज़ी नहर अथवा जलयान नहर (अंग्रेज़ी: Ship canal) एक ऐसी नहर होती है जिसे जलयानों के आवागमन हेतु निर्मित किया जाता है। बहुधा ये नदियों अथवा झीलों से होकर बनाई जाती हैं।
इनके बनाने के प्रमुख कारणों में:
- एक लघु-पथ का निर्माण
- स्थल-अवरुद्ध भागों (समुद्रों अथवा झीलों) को जोड़ना
- आतंरिक नगरों को नौगम्य मार्ग द्वारा खुले समुद्र से जोड़ना और
- यातायात का अधिक लाभकारी और सुविधाजनक मार्ग निर्मित करना है।