जॉर्ज पंचम
1910 से 1936 तक यूनाइटेड किंगडम के राजा / From Wikipedia, the free encyclopedia
जॉर्ज पंचम (जॉर्ज फ़्रेडरिक अर्नेस्ट अल्बर्ट; 3 जून 1865 – 20 जनवरी 1936) प्रथम ब्रिटिश शासक थे जो विंडसर राजघराने से संबंधित थे। यूनाइटेड किंगडम एवं अन्य राष्ट्रमंडल समूह के महाराजा होने के साथ साथ, जॉर्ज भारत के सम्राट एवं स्वतन्त्र आयरिश राज्य के राजा भी थे। जॉर्ज ने सन 1910 से प्रथम विश्व युद्ध (1914–1918) के दौरान और बाद में 1936 में अपनी मृत्यु पर्यन्त राज्य किया।
जॉर्ज पंचम | |||||
---|---|---|---|---|---|
'HM हिज़ मैजेस्टी द किंग हिज़ रॉयल हाइनेस प्रिंस ऑफ वेल्स द ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल एण्ड यॉर्क HRH द ड्यूक ऑफ यॉर्क HRH प्रिंस जॉर्ज ऑफ वेल्स | |||||
यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटिश स्वायत्त्योपनिवेश देशों के राजा, भारत के सम्राट | |||||
शासनावधि | 6 मई 1910 – 20 जनवरी 1936 | ||||
राज्याभिषेक | 22 जून 1911 | ||||
पूर्ववर्ती | एडवर्ड सप्तम | ||||
उत्तरवर्ती | एडवर्ड अष्टम | ||||
जन्म | 3 जून 1865 लंदन | ||||
निधन | 20 जनवरी 1936(1936-01-20) (उम्र 70) | ||||
जीवनसंगी | टैक की मैरी | ||||
| |||||
पिता | =एडवर्ड सप्तम | ||||
माता | डेनमार्क की एलेक्ज़ेंड्रा |
जॉर्ज के पिता महाराज एडवर्ड सप्तम की १९१० में मृत्यु होने पर, वे महाराजा बने। वे एकमात्र ऐसे सम्राट थे, जो कि अपने स्वयं के दिल्ली दरबार में, अपनी भारतीय प्रजा के सामने प्रस्तुत हुए, जहां उनका भारत के राजमुकुट से राजतिलक हुआ। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, उन्होंने सारी जर्मन उपाधियां, वापस कर दीं। इनके शासन ने फासीवाद, नाजीवाद, समाजवाद इत्यादि देखे; एवं प्रथम मजदूर मंत्रालय भी, जिन सभी घटनाओं ने राजनैतिक क्रम को बदल दिया। जॉर्ज को उनके अंतिम दिनों में प्लेग व अन्य बीमारियों ने घेर लिया था; जब उनकी मृत्यु पर उनके ज्येष्ठ पुत्र एडवर्ड अष्टम ने राजगद्दी संभाली।