मग़रेब
From Wikipedia, the free encyclopedia
मग़रेब या मग़रिब (अरबी: المغرب العربي, अल-मग़रिब अल-अरबी; बर्बरी: ⵜⴰⵎⴰⵣⵖⴰ, तमज़ग़ा) उत्तर अफ़्रीका का पश्चिमी भूखण्ड है, जिसमें पाँच देश शामिल हैं: मोरक्को, अल्जीरिया, तूनीशीया, लीबिया और मौरितानिया।
इसके अतिरिक्त पश्चिमी सहारा के विवादित क्षेत्र (ज्यादातर मोरक्को द्वारा नियंत्रित) और मेलिला और सेउता के शहर (दोनों मोरक्को द्वारा दावा किए गए स्पेनैंड द्वारा नियंत्रित) शामिल हैं।
"मग़रिब" शब्द का अर्थ अरबी में भी वही है जो हिन्दी में है ("पश्चिमी") और मग़रिब का क्षेत्र उत्तर अफ़्रीका में 7वी सदी के अरबी आक्रमण के बाद सब से पश्चिमी क़ब्ज़ा होने वाला इलाक़ा था।