विलियम शेक्सपीयर
From Wikipedia, the free encyclopedia
विलियम शेक्स्पीयर (William Shakespeare ; 23 अप्रैल 1564 - 23 अप्रैल 1616 ) अंग्रेज़ी के कवि, काव्यात्मकता के विद्वान नाटककार तथा अभिनेता थे।[1] उनके नाटकों का लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है।[2]
विलियम शेक्स्पीयर | |
---|---|
जन्म |
विलियम शेक्स्पीयर 23 अप्रैल 1564 स्ट्रैट्फ़ोर्ड, इंग्लैंड |
मौत |
अप्रैल 23, 1616(1616-04-23) (उम्र 52) स्ट्रैट्फ़ोर्ड, इंग्लैंड |
समाधि | चर्च अव़ द़ होली ट्रिनिटी, स्ट्रैट्फ़ोर्ड |
पेशा | कवि, नाटककार |
प्रसिद्धि का कारण | कविता, नाटक |
जीवनसाथी | एनी हाथवे |
बच्चे | सुसना हाल, ह्याम्नेट शेक्सपियर, उदिथ क्विनेइ |
माता-पिता | जोन शेक्सपियर, मेरी अर्डेन |
चर्च अव़ द़ होली ट्रिनिटी, स्ट्रैट्फ़ोर्ड | |
हस्ताक्षर |
शेक्स्पीयर में अत्यंत उच्च कोटि की सृजनात्मक प्रतिभा थी और साथ ही उन्हें कला के नियमों का सहज ज्ञान भी था। प्रकृति से उन्हें मानो वरदान मिला था अत: उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया। उनकी रचनाएँ न केवल अंग्रेज जाति के लिए गौरव की वस्तु हैं वरन् विश्ववांमय की भी अमर विभूति हैं। शेक्स्पीयर की कल्पना जितनी प्रखर थी उतना ही गंभीर उनके जीवन का अनुभव भी था। अत: जहाँ एक ओर उनके नाटकों तथा उनकी कविताओं से आनंद की उपलब्धि होती है वहीं दूसरी ओर उनकी रचनाओं से हमको गंभीर जीवनदर्शन भी प्राप्त होता है। विश्वसाहित्य के इतिहास में शेक्स्पीयर के समकक्ष रखे जानेवाले विरले ही कवि मिलते हैं।[3]