वैटिकन सिटी
From Wikipedia, the free encyclopedia
वैटिकन शहर राज्य (लातिन: Status Civitatis Vaticanae) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतन्त्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) है। यह इटली के नगर रोम के भीतर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई पन्थ के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च पन्थगुरु पोप का यही निवास है। यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासादसमूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं। सन् 1929 में एक सन्धि के अनुसार इसे स्वतन्त्र राज्य स्वीकार किया गया। इस राज्य के अधिकारी, 45 करोड़ 60 लाख रोमन कैथोलिक धर्मावलम्बियों से पूजित, पोप हैं। राज्य के राजनयिक सम्बन्ध जगत के लगभग सब राष्ट्रों से हैं। सन् 1930 में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गयी और सन् 1932 में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। यहाँ की मुद्रा इटली में भी चलती है।
वेटिकन शहर राज्य Status Civitatis Vaticanae (लातिन) |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: Inno e Marcia Pontificale | ||||||
राष्ट्रीय मुहर वेटिकन सिटी की राष्ट्रीय मुहर |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | वेटिकन शहर1 41°54′N 12°27′E | |||||
राजभाषा(एँ) | ||||||
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय भाषाएँ | इतालवी | |||||
धर्म | रोमन कैथोलिक ईसाई | |||||
सरकार | गिरजाघर सम्बन्धी | |||||
स्वतन्त्रता | ||||||
- | पेपिन का दान | 756 (साँचा:Years ago years ago) | ||||
- | लेटरन संधि | 11 February 1929 (साँचा:Years ago years ago) | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 0.44 km2 (234वाँ) | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | जुलाई 2005 जनगणना | 783 (228वाँ) | ||||
मुद्रा | यूरो (EUR) | |||||
समय मण्डल | सीईटी (यू॰टी॰सी॰+1) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | सीईएसटी (यू॰टी॰सी॰+2) | ||||
दूरभाष कूट | 39 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .va | |||||
1 वेटिकन शहर एक शहर-राज्य है। 2 आधिकारिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल। वास्तविक तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली भाषाओं में इटालिवी, जर्मन, अंग्रेजी, स्पेनी, फ्रांसीसी और पुर्तगाली, जिनमें से इटालियन का इस्तेमाल बहुधा है। पोप के सुरक्षक (पॉपाले स्विस गार्ड) की भाषा जर्मन है। |
आकर्षक गिरजाघरों, मकबरों तथा कलात्मक प्रासादों के अतिरिक्त वैटिकन के संग्रहालय तथा पुस्तकालय अमूल्य हैं।
पोप के सरकारी निवास का नाम भी वैटिकन है। यह रोम नगर में, टाइबर नदी के किनारे, वैटिकन पहाड़ी पर स्थित है तथा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है। यहाँ के प्रासादों का निर्माण तथा इनकी सजावट विश्वश्रुत कलाकारों द्वारा की गयी है।