सैन्य अड्डा
एक सुविधा है जो सीधे सेना या इसकी एक शाखा द्वारा संचालित होता है / From Wikipedia, the free encyclopedia
सैन्य अड्डा (या सैन्य ठिकाना) एक सुविधा क्षेत्र है जो सीधे सेना या इसकी एक शाखा द्वारा संचालित होता है, तथा जो सैन्य उपकरण और कर्मियों को आश्रय देता है, और प्रशिक्षण एवम् संचालन को सुविधाजनक बनाता है। एक सैन्य अड्डा एक या एक से अधिक सैन्य इकाइयों के लिए आवास प्रदान करता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कमांड सेंटर, ट्रेनिंग ग्राउंड या हथियार और सैन्य प्रौद्योगिकी के परीक्षण ग्राउंड के रूप में भी किया जा सकता है। ज्यादातर मामलों में, सैन्य अड्डे अपने संचालन के लिए बाहरी मदद पर निर्भर होते हैं। फिर भी, कुछ जटिल अड्डे लंबे समय तक अपने दम पर बने रहने में सक्षम होते हैं क्योंकि वे घेराबंदी से गुजरने दौरान अपने निवासियों के लिए भोजन, पानी और अन्य जीवन समर्थन आवश्यकताओं को प्रदान करने में सक्षम होते हैं। सैन्य उड्डयन के लिए बने सैन्य अड्डे को सैन्य हवाई अड्डा कहा जाता है। सैन्य जहाजों के लिए बने सैन्य अड्डे को नौसैनिक अड्डा कहा जाता है।
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (जनवरी 2020) स्रोत खोजें: "सैन्य अड्डा" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |