कोसोवो का शाप
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोसोवो का शाप ( सर्बियाई- Косовска клетва/ Kosovska kletva / कोसोवस्का क्लेत्वा ) या राजकुमार का शाप ( सर्बियाई- Кнежева клетва/ Kneževa kletva/ क्नेज़ेवा क्लेत्वा ) एक किंवदंती के अनुसार कोसोवो की लड़ाई से पहले सर्बिया के राजकुमार लजार द्वारा दिया गया एक अभिशाप है। लजार ने उन सर्बों (सर्बियाईयों) को शाप दिया है, जिन्होंने उनके उस्मानी साम्राज्य के खिलाफ युद्ध करने के आह्वान को नजरअंदाज कर दिया था। [1] आज यह सर्बियाई भाषा में एक महाकाव्य के रूप में है। [2]
इस शाप का सर्बियाई देशभक्ति साहित्य में काफ़ी ऊँचा स्थान है, और इसीका आह्वान करके स्लोबोदान मिलोशेविच (सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति) ने 1990 के दशक में होने वाले युद्ध के लिए सर्बिया के सैनिकों को ललकारा था।
यह "कोसोवो अभिशाप" सर्बिया में गाज़ीमस्तान स्मारक पर अंकित है, जहां कोसोवो की लड़ाई लड़ी गई थी।