उस्मानी साम्राज्य
पूर्व साम्राज्य दक्षिण पूर्व यूरोप, पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका में / From Wikipedia, the free encyclopedia
उस्मानी सल्तनत (१२९९ - १९२३) (या उस्मानी साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य, उर्दू में सल्तनत-ए-उस्मानियः, उस्मानी तुर्कीयाई:دولت عالیہ عثمانیہ दौलत-ए-'आलियः-ए-उस्मानियः) १२९९ में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। महमद द्वितीय द्वारा १४५३ में क़ुस्तुंतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य में बदल गया। प्रथम विश्वयुद्ध में १९१९ में पराजित होने पर इसका विभाजन करके इस पर अधिकार कर लिया गया। स्वतंत्रता के लिये संघर्ष के बाद २९ अक्तुबर सन् १९२३ में तुर्की गणराज्य की स्थापना पर इसे समाप्त माना जाता है। उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था।[4] अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ़्रीका के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था। इसने १४५३ में क़ुस्तुन्तुनिया (आधुनिक इस्ताम्बुल) को जीतकर बीज़ान्टिन साम्राज्य का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में पुनर्जागरण को प्रोत्साहित किया था। सल्तनत उस्मानी का पहला सुलतान ओसमान गाजी था
उस्मानी सलतनत دولت عالیہ عثمانیہ दौलत-ए-'आलियः-ए-उस्मानियः | ||||||
साम्राज्य | ||||||
| ||||||
| ||||||
उस्मानी साम्राज्य 1683 में | ||||||
राजधानी | इस्तानबुल (1453-1922) | |||||
भाषाएँ | उस्मानी तुर्की (आधिकारिक), अरबी (धार्मिक), कई अन्य | |||||
धार्मिक समूह | सुन्नी इस्लाम | |||||
शासन | पूर्ण राजशाही (1299–1876) (1878–1908) (1918–1922) संवैधानिक राजशाही (1876–1878) (1908–1918) | |||||
सुल्तान | ||||||
- | 1299–1326 | उस्मान प्रथम (पहला) | ||||
- | 1918–1922 | महमद छठा (आख़िरी) | ||||
वज़ीर | ||||||
- | 1320–1331 | अलाउद्दीन पाशा (पहला) | ||||
- | 1920–1922 | अहमद पाशा (आख़िरी) | ||||
विधायिका | महासभा | |||||
- | उच्च सदन | वरिष्ठ सभा | ||||
- | निम्न सदन | प्रतिनिधियों की सभा | ||||
इतिहास | ||||||
- | स्थापित | 27 जुलाई 1299 BC | ||||
- | अंतर्काल | 1402–1414 | ||||
- | 1.संवैधानिक | 1876–1878 | ||||
- | 2.संवैधानिक | 1908–1922 | ||||
- | सल्तनत को समाप्त कर दिया | 1 नवम्बर 1922 | ||||
- | तुर्की गणराज्य स्थापित | 29 अक्टूबर 1923 | ||||
- | ख़िलाफ़त को समाप्त कर दिया | 3 मार्च 1924 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | 1683 [1] | 52,00,000 किमी ² (20,07,731 वर्ग मील) | ||||
- | 1914 [2] | 18,00,000 किमी ² (6,94,984 वर्ग मील) | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 1856 est. | 3,53,50,000 | ||||
- | 1906 est. | 2,08,84,000 | ||||
- | 1912 est.[3] | 2,40,00,000 | ||||
मुद्रा | अक्के, पॅरा, सुल्तानी, कुरूस, लीरा | |||||
आज इन देशों का हिस्सा है: | देश आज
अबखाज़िया (सैद्धांतिक)
अल्बानिया अल्जीरिया आर्मेनिया ऑस्ट्रिया अज़रबैजान बहरीन बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना बुल्गारिया क्रोएशिया सायप्रस मिस्र इरीट्रिया जॉर्जिया यूनान हंगरी ईरान इराक इजराइल जॉर्डन कोसोवो (सैद्धांतिक) कुवैत लेबनान लीबिया मैसिडोनिया मॉल्डोवा मॉन्टेनीग्रो नागोर्नो-काराबाख़ (सैद्धांतिक) उत्तरी साइप्रस (सैद्धांतिक) ओमान फिलिस्तीन कतर रोमानिया रूस सऊदी अरब सर्बिया स्लोवाकिया सोमालिया सोमालीलैंड (सैद्धांतिक) दक्षिण ओसेतिया (सैद्धांतिक) सूडान सीरिया ट्यूनिशिया ट्रान्सनिस्ट्रिया (सैद्धांतिक) तुर्की संयुक्त अरब अमीरात यूक्रेन यमन | |||||
Warning: Value specified for "continent" does not comply |