हंगरी
पूर्व यूरोप में देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
हंगरी (हंगेरियाई: Magyarország), आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य (हंगेरियाई: Magyar Köztársaság, शाब्दिक अर्थ "हंगरी गणराज्य"), मध्य यूरोप के कापे॓थियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विशग्राड समूह का सदस्य है और एक शेंगेन राष्ट्र है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है, जो फिन्नो-उग्रिक भाषा परिवार का हिस्सा है और यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर भारोपीय भाषा है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "हंगरी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
हंगरी गणराज्य Magyar Köztársaság |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: नहीं ऐतिहासिक: लैटिन: Regnum Mariae Patrona Hungariae (अंग्रेजी: "किंगडम ऑफ मैरी द पैट्रोन ऑफ हंगरी") |
||||||
राष्ट्रगान: Himnusz (Isten, áldd meg a magyart) "गीत (भगवान, हंगरी के लोगों को आशीष दो)" |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | बुडापेस्ट 47°26′N 19°15′E | |||||
राजभाषा(एँ) | हंगेरियन (मैग्यार) | |||||
निवासी | हंगैरियाई | |||||
सरकार | संसदीय गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | तमस सुलियोक | ||||
- | प्रधानमंत्री | विक्टर ओरबान | ||||
स्थापना | ||||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 93,030 km2 (109वां) | ||||
- | जल (%) | 0.74% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2019 जनगणना | 9,769,949 (94वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2023 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $421.7 अरब (54वाँ) |
||||
- | प्रति व्यक्ति | $43,601 (47वाँ) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2021) | 0.846 बहुत उच्च · 46वाँ |
|||||
मुद्रा | फ़ोरिंट (HUF) | |||||
समय मण्डल | CET (यू॰टी॰सी॰+1) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | CEST (यू॰टी॰सी॰+2) | ||||
दूरभाष कूट | 36 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .hu |
हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रति वर्ष लगभग 6.1 करोड़ पर्यटकों (2019 के आँकड़े)[1] को आकर्षित करता है। देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है। इसके साथ मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील [2]भी यहीं पर है और यूरोप के सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान होर्टोबैगी भी हंगरी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
हंगरी की सरकार एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। हंगरी की अर्थव्यवस्था एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में यह एक क्षेत्रीय अगुआ है।