शिलांग
From Wikipedia, the free encyclopedia
शिलांग पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय में स्थित एक पर्वतीय स्थल एवं मेघालय की राजधानी है। यह ईस्ट खासी हिल्स जिले का मुख्यालय भी है। जनसंख्या की दृष्टि से २०११ की भारतीय जनगणना के अनुसार १,४३,२२९ के आंकड़े के साथ शिलांग का भारत में ३३०वां स्थान है।[1] शहर के बारे में कहा जाता है कि नगर को घेरे हुए घूमती पहाड़ियां इसे ब्रिटिश लोगों को स्कॉटलैण्ड की याद दिलाती थीं। इसी लिये वे इसे स्कॉटलैण्ड ऑफ़ द ईस्ट कहा करते थे। [2]
शिलांग | |
---|---|
मेघालय की राजधानी | |
ऊपर बाएं से दाएं: शिलांग का एक दृश्य, एलीफ़ेण्ट फ़ॉल्स, मैरी हेल्प ऑफ़ क्रिश्चियन कैथिड्रल, वार्ड्स झील। | |
उपनाम: पूर्व का स्कॉटलैंड | |
निर्देशांक: 25.5667°N 91.8833°E / 25.5667; 91.8833 | |
देश | भारत |
राज्य | मेघालय |
जिला | पूर्वी खासी हिल्स |
नाम स्रोत | देवता |
क्षेत्र | 64.36 किमी2 (24.85 वर्गमील) |
ऊँचाई | 1495-1965 मी (4908-6449 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• मेघालय की राजधानी | 143,229 |
• घनत्व | 234 किमी2 (610 वर्गमील) |
• महानगर | 354,759 |
वासीनाम | नोंगसोर |
भाषा | |
• आधिकारिक | खासी (द्वितीयक अंग्रेज़ी) |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिन | 793 001 – 793 100 |
दूरभाष कोड | 0364 |
वाहन पंजीकरण | ML-05 |
जलवायु | उपोष्णकटिबंधीय |
वेबसाइट | eastkhasihills |
शिलांग आकार में बढ़ता चला गया, क्योंकि १८६४ में इसे खासी एवं जयन्तिया हिल्स क्षेत्र का सिविल स्टेशन बनाया या था। १८७४ में असम के मुख्या आयुक्त प्रान्त (चीफ़ कमिश्नर्स प्रोविन्स) गठन किये जाने पर इसे नये प्रशासन का मुख्यालय घोषित किया गया। ऐसा इस स्थान की ब्रह्मपुत्र एवं सूरमा नदियों के बीच उपयुक्त स्थिति को देखते हुए तथा भारत के गर्म उष्णकटिबन्धीय जलवायु से अपेक्षाकृत शिलांग के ठण्डे मौसम को देखते हुए किया गया था।[3] शिलांग २१ जनवरी १९७२ को नवीन मेघालय राज्य के गठन होने तक अविभाजित असम की राजधानी बना रहा और इसके बाद असम की राजधानी को गुवाहाटी में दिसपुर स्थानांतरित कर दिया गया।