भारतीय मानक समय
भारत और श्रीलंका में मानक समय मण्डल; UTC +05:30 / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय मानक समय भारत का समय मण्डल है, एक यूटीसी+5:30 समय ऑफ़सेट के साथ में। भारत में दिवालोक बचत समय (डीएसटी) या अन्य कोइ मौसमी समायोग नहीं है, यद्यपि डीएसटी 1962 भारत-चीन युद्ध, 1965 भारत-पाक युद्ध और 1971 भारत-पाक युद्ध में व्यवहार था।[1] सामरिक और विमानन समय में, आइएसटी का E* ("गूँज-सितारा") के साथ में नामित होता है।[2]