२०१४ फीफा विश्व कप
जिफफ्ह्फ्हढ़द / From Wikipedia, the free encyclopedia
२०१४ फीफा विश्व कप (फीफा विश्व कप का 20वां संस्करण) 12 जून 2014 से 13 जुलाई 2014 के बीच ब्राज़ील में हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट है।[6] 1950 के बाद, ब्राजील इस प्रतियोगिता की मेज़बानी दूसरी बार कर रहा है। इसी के साथ मेक्सिको, इटली, फ्रांस और जर्मनी के बाद ब्राजील दो बार विश्व कप की मेजबानी करने वाला पांचवां देश बन गया है। साल 2014 का फीफा विश्व कप जर्मनी ने जीता है।[7]
Copa do Mundo da FIFA Brasil 2014[1] | |
---|---|
२०१४ फीफा विश्व कप लोगो | |
टूर्नामेंट का विवरण | |
मेजबान देश | ब्राज़ील |
तिथियाँ | 12 जून – 13 जुलाई (32 दिन) |
टीमें | 32 (5 परिसंघों में से) |
खेलस्थल | 12 (12 मेज़बान नगरों में) |
अंतिम पद | |
विजेता | जर्मनी (4 खिताब) |
उप-विजेता | अर्जेण्टीना |
तीसरा स्थान | नीदरलैंड |
चौथा स्थान | ब्राज़ील |
टूर्नामेंट के आँकड़े | |
खेले गए मैच | 64 |
गोल किए गए | 171 (2.67 प्रति मैच) |
दर्शक उपस्थिति | 34,29,873 (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह ","। प्रति मैच) |
शीर्ष गोल करने वाला | जेम्स रोड्रिगेज (6 गोल)[2] |
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी | लियोनेल मेस्सी[3] |
सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी | पौल पोग्ब[4] |
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर | मनुएल नेउएर्[5] |
← 2010 2018 → | |
बत्तीस देशों की टीमें फाइनल टूर्नामेंट में भाग लिया। सभी मैच ब्राजील के 12 विभिन्न शहरों में मैच खेले गए। अर्जेंटीना में आयोजित हुए 1978 विश्व कप के बाद से दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला यह पहला विश्व कप है। इससे पहले 2010 का टूर्नामेंट स्पेन ने जीता था।
१३ जुलाई २०१४ को २०१४ फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने अर्जेण्टीना को अतिरिक्त समय के बाद 1-0 से पराजित किया, यह जर्मनी का चौथा खिताब है।[8]