२०१० फीफा विश्व कप
19 वाँ फीफा वर्ल्ड कप,जो साउथ अफ्रीका में 2010 में आयोजित किया जा रहा है / From Wikipedia, the free encyclopedia
२०१० फीफा विश्व कप १९वां फीफा विश्व कप है, जो ११ जून २०१० से ११ जुलाई २०१० के बीच दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित किया जा रहा है। २०१० का फीफा विश्व कप उस योग्यता प्रक्रिया की परिणति होगी जो अगस्त २००७ में आरम्भ हुई थी और जिसमें फीफा की २०८ राष्ट्रीय टीमों में से २०४ सम्मिलित थीं। इस प्रकार, यह २००८ के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक की बराबरी पर है जिसमें सर्वाधिक टीमें प्रतिस्पर्धा करती हैं।
दक्षिण अफ़्रीका २०१० | |
---|---|
२०१० फीफा विश्व कप का आधिकारिक चिह्न | |
टूर्नामेंट का विवरण | |
मेजबान देश | दक्षिण अफ़्रीका |
तिथियाँ | ११ जून – ११ जुलाई |
टीमें | ३२ (६ परिसंघों में से) |
खेलस्थल | १० (९ मेज़बान नगरों में) |
← २००६ २०१४ → | |
यह पहली बार है जब यह प्रतियोगिता किसी अफ़्रीकी देश में आयोजित की जा रही है, जब दक्षिण अफ़्रीका ने मिस्र और मोरक्को को अखिल-अफ़्रीकी बोली प्रक्रिया में पछाड़ दिया। इस निर्णय के बाद अब केवल ओशियानिया फुटबॉल संघ ही एक ऐसा संघ है जिसने इस प्रतियोगिता की मेज़बानी नहीं की है। इटली पूर्वविजेता है, जिसने जर्मनी में आयोजित २००६ फीफा विश्व कप जीता था। फाइनल के लिए ड्रॉ ४ दिसंबर २००९ को केप टाउन में हुआ था।
२०१० का विश्व कप की विजेता टीम रही स्पेन जिसने नीदरलैण्ड को फाइनल में हराकर यह कप जीता।