ऋषि सुनक
ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
ऋषि सुनक (जन्म 12 मई 1980) एक ब्रिटिश राजनेता हैं, जो अक्टूबर 2022 से यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में कार्यरत है।[1][2] वह 2020 से 2022 तक राजकोष के चांसलर थे और 2019 से 2020 तक ट्रेजरी के मुख्य सचिव। वह 2015 से रिचमंड (यॉर्क) के संसद सदस्य (सांसद) हैं।[3]
द राइट ऑनरेबल ऋषि सुनक माननीय सांसद | |
---|---|
सुनक 2022 में | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 | |
राजा | चार्ल्स तृतीय |
पूर्वा धिकारी | लिज़ ट्रस |
ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 24 अक्टूबर 2022 | |
पूर्वा धिकारी | लिज़ ट्रस |
राजकोष के चांसलर (ब्रिटेन के वित्त मंत्री) | |
पद बहाल 13 फरवरी 2020 – 5 जुलाई 2022 | |
प्रधानमंत्री | बोरिस जॉनसन |
पूर्वा धिकारी | साजिद जावेद |
उत्तरा धिकारी | नादिम ज़हावी |
ब्रिटेन के कोषाध्यक्ष के मुख्य सचिव | |
पद बहाल 29 जुलाई 2019 – 13 फ़रवरी 2020 | |
प्रधानमंत्री | बोरिस जॉनसन |
पूर्वा धिकारी | लिज़ ट्रस |
उत्तरा धिकारी | स्टीव बार्कले |
ब्रिटेन की स्थानीय सरकार के लिए राज्य के संसदीय अवर सचिव | |
पद बहाल 9 जनवरी 2018 – 24 जुलाई 2019 | |
प्रधानमंत्री | थेरेसा मे |
पूर्वा धिकारी | मार्कस जोन्स |
उत्तरा धिकारी | ल्यूक हॉल |
रिचमंड (यॉर्क) के लिए,
संसद के सदस्य | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 7 मई 2015 | |
पूर्वा धिकारी | विलियम हेग |
बहुमत | 27,210 (47.2%) |
जन्म | 12 मई 1980 (1980-05-12) (आयु 44) साउथैम्प्टन, इंग्लैंड |
राजनीतिक दल | कंज़र्वेटिव पार्टी (यूनाइटेड किंगडम) |
जीवन संगी | अक्षता मूर्ति (वि॰ 2009) |
बच्चे | 2 |
शैक्षिक सम्बद्धता | लिंकोलन महाविद्यालय, ऑक्सफोर्ड (बीए) स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय(एमबीए) |
धर्म | हिंदू |
ऋषि सुनक का जन्म एक अफ्रीकन पंजाबी जैन परिवार में इंग्लैंड के साउथैम्प्टन नामक शहर में हुआ था। इनके माता पिता भारतीय मूल के थे, जो पूर्व अफ्रीका में रहते थे। 90 के दशक में इनके माता-पिता पूर्व अफ्रीका से इंग्लैंड में आए थे। ऋषि ने अपनी पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज में की थी। इन्होंने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में पूरी की। इसके बाद फूलब्राइट प्रोग्राम के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से इन्होंने एमबीए की डिग्री प्राप्त की। स्टैनफोर्ड में पढ़ाई करने के दौरान इनकी मुलाक़ात इंफोसिस के फाउंडर और व्यापारी एन आर नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई थी।