द क्वींस हेड, मॉनमाउथ
From Wikipedia, the free encyclopedia
द क्वींस हेड (अंग्रेज़ी: The Queens Head) एक मयख़ाना (पब) है जो 1, सेंट जेम्स स्ट्रीट, मॉनमाउथ, वेल्स, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसे द क्वींस हेड होटल के नाम से भी जाना जाता है, तथा अतीत में इसे क्वींस हेड इन (सराय) भी कहा जाता था। क्वींस हेड मॉनमाउथ शहर का सबसे पहला सामुदायिक मयख़ाना है तथा इसकी इमारत यूनाइटेड किंगडम की ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है। मयख़ाने में रहने की व्यवस्था भी है। पब में रात्रि के समय लोकप्रिय जैज़ और आयरिश जैम-सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। पब के परिसर में भूतों को देखने कि कई रिपोर्ट भी सामने आई हैं; क्वींस हेड को वेल्स में तीसरी सबसे भूतिया सराय कहा जाता है।[1]
सामान्य तथ्य द क्वींस हेड, पूर्व नाम ...
द क्वींस हेड | |
---|---|
The Queens Head | |
पूर्व नाम | क्वींस हेड इन |
अन्य नाम | द क्वींस हेड होटल |
सामान्य विवरण | |
प्रकार | मयख़ाना (पब) |
पता | 1, सेंट जेम्स स्ट्रीट |
शहर | मॉनमाउथ |
राष्ट्र | वेल्स |
निर्माण सम्पन्न | सोलहवीं सदी |
पदनाम | ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत |
वेबसाइट | |
www |
बंद करें