माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
संचालन प्रणाली / From Wikipedia, the free encyclopedia
माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज़, माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा निर्मित सॉफ्टवेयर प्रचालन तन्त्र (सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम) और ग्राफिकल यूजर इण्टरफेस की एक श्रृंखला है। माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज़ ने ग्राफिकल यूजर इंटरफेस में बढ़ती रुचि (GUIs) को देखते हुए नवंबर 1985 में एमएस-DOS में जोड़ने के लिए एक ऑपरेटिंग पर्यावरण पेश किया था। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़, आते ही दुनिया के निजी कंप्यूटर बाजार पर हावी हो गया और इसने इससे पहले बाजार मे आये मैक-ओएस को बहुत पीछे छोड़ दिया। 2004 के IDC दिशा सम्मेलन में, यह बात सामने आयी कि ग्राहक ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार का लगभग 90% विंडोज़ के पास था। विंडोज़ का सबसे हाल के ग्राहक संस्करण विंडोज़ १० है और सबसे हाल का सर्वर संस्करण विंडोज़ सर्वर 2016 है।बिल गेट्स ने विंडोज़ के विकास मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब वह माइक्रोसॉफ्ट के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
विकासक | माइक्रोसॉफ्ट |
---|---|
स्रोत प्रतिरूप |
|
प्रारम्भिक रिलीज़ | नवम्बर 20, 1985; 38 वर्ष पूर्व (1985-11-20), as version 1.0 (unsupported) |
नवीनतम स्थिर संस्करण | 1903 (10.0.18362.449) अक्टूबर 24, 2019 (4 वर्ष पूर्व) (2019-10-24)[1] |
नवीनतम पूर्वावलोकन | 20H1 (10.0.19008) अक्टूबर 22, 2019 (4 वर्ष पूर्व) (2019-10-22) |
बाजार लक्ष्य | Personal computing |
में उपलब्ध | 138 languages[2] |
अद्यतन विधि |
|
पैकेज प्रबन्धक | Windows Installer (.msi, .msp), Executable file (.exe), Universal Windows Platform (.appx, .appxbundle)[3] |
प्लेटफॉर्म |
IA-32, x86-64, ARM, ARM64 Previously: 16-bit x86, DEC Alpha, MIPS, PowerPC, Itanium |
कर्नेल का प्रकार |
|
प्राथमिक यूज़र इंटरफ़ेस | Windows shell |
लाइसेंस | Proprietary commercial software |
आधिकारिक जालस्थल |
microsoft |
विंडोज़ का शाब्दिक अर्थ होता है खिड़कियाँ। विंडोज़ एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। विंडोज़ का उपयोग लगभग सभी व्यक्तिगत कम्प्यूटरों में होता है। इसका विकास माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने किया है।