ला लिगा
स्पेनिश फुटबॉल लीग / From Wikipedia, the free encyclopedia
कैम्पयोनेतो नैत्योंई दे लिगा दे प्रिमेरा दिविशीयन, जिसे सामान्यतः ला लिगा के नाम से भी जाना जाता है (संतंदर से करार के कारण प्रायः ला लिगा संतंदेर नाम से भी जाना जाता है)[1] स्पेन की सबसे उच्चतम फुटबॉल लीग है।[2] यह फुटबॉल लीग हर साल २० टीमों द्वारा खेली जाती है और लीग के अंत में आखरी ३ टीमें सेगुंदा डिवीज़न में निर्वासित हो जाती है साथ ही ३ नयी टीमें सेगुंदा डिवीज़न से ला लिगा के नए सीजन के लिए क्वालीफाई करती है। ला लिगा की शुरुआत से लेकर अब तक कुल ६२ टीमों ने स्पेन के इस फुटबॉल की प्रतियोगिता खेली है लेकिन सिर्फ ९ ही टीमों ने इसका खिताब जीता है। सबसे पहले इसे बार्सिलोना ने जीता था। रियल मेड्रिड ला लिगा की सबसे सफल टीम है जिसने कुल ३५ बार इसका खिताब अपने नाम किया है।[3]
सामान्य तथ्य देश, कॉन्फ़ेडरेशन ...
देश | स्पेन |
---|---|
कॉन्फ़ेडरेशन | यूईएफए |
स्थापित | 1929; 95 वर्ष पूर्व (1929) |
टीमों की संख्या | 20 |
पिरामिड पर स्तरों | 1 |
निर्वासन | सेगुन्दा दिविशीयन |
घरेलू कप |
कोपा देल रे सुपरकोपा दे स्पेन |
अंतर्राष्ट्रीय कप |
यूईएफए चैंपियंस लीग यूईएफए यूरोपा लीग |
वर्तमान चैंपियन | रियल मैड्रिड (35वाँ ख़िताब) |
अधिकांश चैंपियनशिप | रियल मैड्रिड (35 ख़िताब) |
शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी |
लियोनेल मेस्सी (474 गोल) |
टीवी भागीदार | प्रसारणकर्ताओं की सूची |
वेबसाइट | www.laliga.es/en |
2022–23 ला-लिगा |
बंद करें