समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल
2003 की काल्पनिक एडवेंचर फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल (अंग्रेज़ी: Pirates of the Caribbean: The Curse of the Black Pearl) २००३ की रोमांचकारी फंतासी फ़िल्म है जो डिज्नी थीम पार्क सवारी पाइरेट्स ऑफ़ द करेबियन पर आधारित है। कहानी विल टर्नर (ऑरलैंडो ब्लूम) नाम के लौहार और एक लुटेरों के कप्तान जैक स्पैरो (जॉनी डेप) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अगवा की गई एलिज़ाबेथ स्वान (केइरा नाइटली) को शापित ब्लैक पर्ल जहाज़ के कप्तान हेक्टर बारबोसा (जेओफ्री रश) से बचाने का प्रयत्न करते हैं।
समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल | |
---|---|
पोस्टर | |
निर्देशक | गोर वरबन्स्की |
लेखक |
टेड इलियट टेरी रोसिओ |
निर्माता | जेरी ब्रुखिमर |
अभिनेता |
जॉनी डेप ऑरलैंडो ब्लूम केइरा नाइटली जॉनाथन प्राइस |
छायाकार | डॉरियुज़ वोल्सकी |
संपादक |
Stephen E. Rivkin Craig Wood |
संगीतकार | क्लॉस बैडेल्ट |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | बुने विस्ता पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
१४३ मिनट |
देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
भाषायें |
अंग्रेज़ी तुर्की यूनानी |
लागत | $१४० मिलियन |
कुल कारोबार | $६५४,२६४,०१५[1] |
२००१ में जे वोलपर्ट ने पाइरेट्स ऑफ़ द करेबियन सवारी पर आधारित एक कथानक लिखा जिसे २००२ में स्टुअर्ट बेटी ने पुनः सुधारा। इसी दरमियां निर्माता जेरी ब्रुखिमर इस परियोजना में शामिल हो गए। उन्होने टेड इलियट व टेरी रोसिओ को कथानक पर काम पे लगा दिया ताकि उसमें अलौकिक श्राप की कहानी जोड सकें। अक्तुबर २००२ से मार्च २००३ के बीच चित्रिकरण सेंट विन्सेंट और ग्रेनाडीन्स तथा लॉस एंजलिस में स्थित सेट्स पर किया गया।
फिल्म का विश्व प्रीमियर २८ जून २००३ को एनाहाइम, कैलिफोर्नियां के डिज़्नी लैंड रिसॉर्ट में किया गया। समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ़ द ब्लैक पर्ल एक अनपेक्षित सफलता के रूप में सामने आई जिसे सकारात्मक समिक्षा मिली व विश्वभर में $६५३ मिलियन का कारोबार हुआ। फिल्म श्रंखला की पहली कड़ी बन गई जिसके बाद २००६ में समुंदर के लुटेरे: मुर्दे का खज़ाना व २००७ में समुंदर के लुटेरे: अन्तिम घडी रिलिज़ हुइ और २०११ में एक नई कहानी की शुरूआत समुंदर के लुटेरे: एक अंजान सफर के साथ की गई। फिल्म को पांच अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ जिसमें जॉनी डेप के लिए सर्वश्रेश्ठ कलाकार शामिल था।