२०१९ एएफसी एशियाई कप
From Wikipedia, the free encyclopedia
2019 एएफसी एशियाई कप, एएफसी एशियाई कप का 17वां संस्करण होगा। एशिया के अन्तर्राष्ट्रीय पुरुषों के फुटबॉल की इस चैम्पियनशिप का आयोजन एशियाई फुटबॉल संघ (एएफसी) द्वारा कराया जाता है। यह 5 जनवरी से 1 फरवरी 2019 के बीच संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा।[1]
كأس آسيا 2019 | |
---|---|
प्रतियोगिता की जानकारी | |
Host country | संयुक्त अरब अमीरात |
दिनांक | 5 जनवरी – 1 फरवरी |
दल | 24 (from 5 sub-confederations) |
स्थान | 8 (in 4 host cities) |
Tournament statistics | |
Top scorer(s) | 2 सुनील छेत्री |
← 2015 2023 → |
9 मार्च 2015 को संयुक्त अरब अमीरात को प्रतियोगिता के मेज़बान के रूप में घोषित किया गया था, जिसमें ईरान 2019 के फाइनल की मेजबानी के अधिकार के लिए एकमात्र शेष बोलीकर्ता था।[2] 1996 के फाइनल प्रतियोगित के बाद यह संयुक्त अरब अमीरात का दूसरा आयोजन होगा।
पहली बार, एशियाई कप फाइनल प्रतियोगिता आयोजन में 24 टीमों को लिया जाएगा, जिसे 2004 से 2015 तक 16-टीम प्रारूप को विस्तारित किया गया था।[3] इस नए प्रारूप के तहत, प्रत्येक समूह में तीसरें स्थान पर रहे सर्वश्रेष्ठ चार टीमों को भी, आगे 16 टीमों का नॉकआउट चरण में मौका मिलेगा।[4] मेजबान देश स्वचालित रूप से प्रतियोगिता के लिए योग्य होगा, जबकि शेष 23 स्थानों पर अपनी जगह बनाने के लिये अन्य 45 राष्ट्रीय टीमों को योग्यता प्रतियोगिता खेलनी पडेगी, जोकि मार्च 2015 से मार्च 2018 बीचे खेले गये थे।
ऑस्ट्रेलिया 2015 में पिछली प्रतियोगिता जीतने वाले टूर्नामेंट में आने वाले मौजूदा चैंपियन हैं। 2019 एएफसी एशियाई कप के विजेता, 2021 फीफा कन्फेडरेशंस कप में भाग लेने का अधिकारी होगा, जिसे 2022 फीफा विश्वकप के आयोजक क़तर द्वारा निर्धारण करना था, लेकिन उससे अब यह अधिकार छीन लिया गया और अब एएफसी एसोसिएशन द्वारा मेज़बान का निर्धारण किया जायेगा।[5] 2021 कन्फेडरेशंस कप होस्ट देश पहले से ही मेजबान के रूप में योग्य होगा। यदि यह देश एशियाई कप जीतता है, तो उप-विजेता योग्य होगा।