भागीरथी नदी
भारत की पवित्र नदी गंगा की एक सहायक नदी, अन्य छोटी नदियों के साथ मिलकर गंगा की निर्मात्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
भागीरथी भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक नदी है। इस नदी को किरात नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है। भागीरथी का उद्गम स्थल उत्तरकाशी ज़िले में गौमुख (गंगोत्री ग्लेशियर) है। भागीरथी यहाँ २५ कि॰मी॰ लम्बे गंगोत्री हिमनद से निकलती है। २०५ किमी बहने के बाद, भागीरथी व अलकनंदा का देवप्रयाग में संगम होता है, जिसके पश्चात वह गंगा के रूप में पहचानी जाती है।[2][3][4] okk
सामान्य तथ्य भागीरथी नदी Bhagirathi river, नामोत्पत्ति ...
भागीरथी नदी Bhagirathi river | |
---|---|
गंगोत्री में भागीरथी पर बने स्नान घाट | |
हिमालय में भागीरथी के जलशीर्ष का मानचित्र, आंकड़े मीटर में ऊँचाई दर्शाते हैं। | |
नामोत्पत्ति | भागीरथ द्वारा उत्पन्न |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखण्ड |
मण्डल | गढ़वाल |
ज़िले | उत्तरकाशी ज़िला, टिहरी गढ़वाल जिला |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | गौमुख, गंगोत्री |
• निर्देशांक | 30.925449°N 79.081480°E / 30.925449; 79.081480 |
• ऊँचाई | 3,892 मी॰ (12,769 फीट) |
Source confluence | अलकनन्दा नदी |
नदीमुख | गंगा नदी |
• स्थान |
देवप्रयाग, उत्तराखण्ड, भारत |
• निर्देशांक |
30.146315°N 78.598251°E / 30.146315; 78.598251 |
• ऊँचाई |
475 मी॰ (1,558 फीट) |
लम्बाई | 205 कि॰मी॰ (127 मील) |
जलसम्भर आकार | 6,921 कि॰मी2 (7.450×1010 वर्ग फुट) |
प्रवाह | |
• औसत | 257.78 m3/s (9,103 घन फुट/सेकंड) |
• अधिकतम | 3,800 m3/s (130,000 घन फुट/सेकंड) |
जलसम्भर लक्षण | |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | केदारगंगा, भिलंगना, अलकनंदा |
• दाएँ | जाध गंगा (जाह्नवी), सियागंगा |
जालस्थल[1] |
बंद करें