किरात
भील,किरात है और नेपाल के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र लगायत बंगाल, सिक्किम आदी के लोगों के शारीरिक बनावट / From Wikipedia, the free encyclopedia
किरात लोग, जिन्हें किरांती या भील के रूप में भी जाना जाता है, एक तिब्बती-बर्मी जातीय समूह हैं, जो नेपाल के मूल निवासी हैं। किरात लोग बिशेष रुप से नेपाल के पूर्वी हिमालयी क्षेत्र ओर भारत का सिक्किम राज्य और पश्चिम बंगाल के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में रहते है ।[उद्धरण चाहिए]
सामान्य तथ्य किरात किरांती, विशेष निवासक्षेत्र ...
बंद करें
किरात, प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में हिमालय के कुछ क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत में बसने वाली कुछ जातियों का नाम था। किरात एक प्रजाति है जो कि सिंधु घाटी सभ्यता के समय से रह रहे है [1]। यजुर्वेद (शुक्ल ३०.१६; कृष ३.४, १२, १) में और अथर्ववेद (१०.४,१४) में इनका सबसे प्राचीन उल्लेख मिलता है। संभव है कि यह मंगोल या मंगोल-प्रभावित जन-समुदायों के लिए प्राचीन शब्द रहा हो।[2][3]