रैकून
उतर अमेरिका के मूल स्तनपायी / From Wikipedia, the free encyclopedia
रैकून उत्तर अमेरिका में मिलने वाला एक माध्यम अकार का स्तनधारी जानवर है। इसके शरीर की लम्बाई 40 से 70 सेंटीमीटर होती है और इसका वज़न 3.5 से 9 किलो होता है। रैकून एक निशाचरी जीव (रात में जागकर गतिविधि करने वाला) है और सर्वाहारी (मांस-वनस्पति दोनों खाने वाला) है। इसका शरीर भूरे बालों से ढाका होता है और इसके चेहरे पर आँखों के ऊपर काले रंग के बाल एक नक़ाब जैसा नक़्शा बनाते हैं। रैकून अपनी चतुरता के लिए मशहूर हैं और वे अक्सर मनुष्यों से खाना और अन्य चीजें चोरी कर लेते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन ने दिखाया है के इनकी स्मरण-शक्ति भी बहुत तेज़ है। इनके सामने के दो पंजे ऊँगलीनुमा हाथों की तरह होते हैं और इनसे रैकूनों को चीजें पकड़ने, खींचने और तोड़ने में काफ़ी सक्षमता मिल जाती है।
सामान्य तथ्य रैकून, संरक्षण स्थिति ...
रैकून | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | कौरडेटा (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | मांसाहारी (Carnivora) |
कुल: | प्रोसायोनिडाए (Procyonidae) |
वंश: | प्रोसायन (Procyon) |
जाति: | प्रोसायन लोटोर P. lotor |
द्विपद नाम | |
Procyon lotor (लिनेयस, १७५८) | |
रैकूनों का मूल निवास (लाल) और विस्तृत निवास (नीला) | |
पर्यायवाची | |
Ursus lotor लिनेयस, १७५८ |
बंद करें