सर्वाहारी
From Wikipedia, the free encyclopedia
सर्वाहारी ऐसे जानवरों को कहते हैं जो अपने आहार में वनस्पति (सब्ज़ी, फल, अनाज) और मांस दोनों को शामिल करें। इन जीवों के खाने और हाज़मे की प्रणाली किसी एक चीज़ के पाचन के लिए नहीं बनी होती - जैसे की शेर के चाकुओं जैसे दांत की मांस के लिए और गाय के पेट घास-पत्तों के लिए बिलकुल ठीक होते हैं। सर्वाहारी नस्लों का क्रम-विकास (ऍवोल्युशन) ऐसे वातावरण में हुआ होता है जिसमें इन प्राणियों को जीवित रहने के लिए वह सब कुछ खाना पड़ता है जो इनके हाथ आ जाए। मनुष्य, कौवे, रैकून ऐसे सर्वाहारी जीवों के उदहारण हैं।[1]