वायकाटो नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
वायकाटो नदी (Waikato River) न्यूज़ीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी है। यह उस देश के उत्तर द्वीप (नोर्थ आईलैण्ड) में स्थित है। इसकी उत्पत्ति ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र में स्थित रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu) नामक ज्वालामुखी की पूर्वी ढलानों में पिघलती बर्फ में होती है और वहाँ से यह ताऊपो झील (Lake Taupo) पहुँचती है, जो कि न्यूज़ीलैण्ड की सबसे विशाल झील है। यहाँ से यह झील के पूर्वोत्तरी छोर से फिर आगे निकलती है और हूका झरना श्रंखला (Huka Falls) बनाती है। फिर वायकाटो मैदान से निकलती हुई यह ऑक्लैण्ड शहर के पास स्थित पोर्ट वायकाटो (Port Waikato) नामक बंदरगाह में तस्मान सागर में विलय हो जाती है।[1]
सामान्य तथ्य देश, क्षेत्र ...
वायकाटो नदी Waikato River | |
नदी | |
वायकाटो नदी | |
देश | न्यूज़ीलैण्ड |
---|---|
क्षेत्र | उत्तर द्वीप |
स्रोत | 39°17′00″S 175°34′00″E |
- स्थान | रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu) |
मुहाना | 37°23′00″S 174°44′00″E |
- स्थान | पोर्ट वायकाटो तस्मान सागर |
- ऊँचाई | 0 मी. (0 फीट) |
लंबाई | 425 कि.मी. (264 मील) |
बंद करें