मीटर
From Wikipedia, the free encyclopedia
मान (या मीटर) लम्बाई के नाप/माप की इकाई है। यह अन्तर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली में एवं मात्रक प्रणाली में भी, लम्बाई के मापन की SI मूल इकाई है। इसका प्रयोग विश्वव्यापी स्तर पर वैज्ञानिक और सामान्य प्रयोगों हेतु होता है। ऐतिहासिक रूप से, मान को फ़्रांसीसी विज्ञान अकादमी ने परिभाषित किया था। यह परिभाषा थी:
“ | महातु-घनातु बार पर लगे दो निशानों के बीच की दूरी, जो कि पॄथ्वी की भूमध्य रेखा से उत्तरी ध्रुव तक की पैरिस से होकस लघुतम दूरी का 1⁄10 000 000 भाग है। | „ |
सामान्य तथ्य
मापन प्रणाली | SI मूल इकाइयाँ |
परिमाण | लम्बाई |
संकेताक्षर | m[1] |
1 m[2] निम्न मात्रक में... | समतुल्य होता है... |
SI इकाई | 1,000 mm 0.1 km |
इम्पीरियल/यूएस इकाइयाँ | ≈ 1.093613889 यार्ड |
समुद्री इकाइयां | ≈ 0.00053996 nmi |
बंद करें
. वर्तमान में भार एवं मापों पर अन्तर्राष्ट्रीय ब्यूरो द्वारा परिभाषित है:
“ | प्रकाश द्वारा परम निर्वात में एक सैकिण्ड के 1⁄299 792 458वें भाग में तय की गयी दूरी. | „ |
मान हेतु चिन्ह है मा m (बड़े अक्षर में M कदापि नहीं). मान के दशमलव गुणक और उप-गुणक, जैसे सहस्रमान (1000 मान) और शतिमान (1⁄100 मान), को SI उपसर्ग जोड़ कर लिखा जाता है।