सीएमएस प्रयोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
सीएमएस या कॉम्पैक्ट म्यूऑन सोलेनोइड या सुसम्बद्ध म्यूऑन परिनालिका प्रयोग स्विट्जरलैंड और फ्रान्स में सर्न में स्थित लार्ज हैड्रान कोलाइडर (एलएचसी) पर बने दो बृहद् व्यापक प्रयोजन कण भौतिकी संसूचकों में से एक है। सीएमएस प्रयोग का उद्देश्य हिग्स बोसॉन, अधि-विमाएं, अदृश्य पदार्थ के लिए उत्तरदायी कणों के आविष्कार सहित भौतिकी की एक विस्तृत परास का पता लगाना है।
एलएचसी प्रयोग | |
---|---|
एटलस |
ए टोरोइडल एलएचसी एपरेटस (एक टोरोइड एलएचसी उपकरण) |
सीएमएस |
कॉम्पैक्ट म्यूऑन सोलेनोइड (सुसम्बद्ध म्यूऑन परिनालिका) |
एलएचसी-बी | एलएचसी-ब्यूटी |
ऐलिस |
ए लार्ज आयन कोलाइडर एक्सप्रिमेंट (एक विशाल आयन संघट्ट प्रयोग) |
टोटेम | टोटल क्रॉस सेक्शन, इलास्टिक स्केट्रिंग एण्ड डिफ्रेक्सन डिसोशियशन (कुल अनुप्रस्थकाट क्षेत्र, प्रत्यास्थ प्रकिर्णन और विवर्तन वियोजन) |
एलएचसी-एफ | एलएचसी-फॉरवर्ड |
मोएडल | मोनोपोल एण्ड एग्जोटिक्स डिटेक्टर अट द एलएचसी (एलएचसी पर एकल ध्रुव व विलक्षण संसूचक) |
एलएचसी पूर्व त्वरक | |
p (प्रोटॉन) और Pb (सीसा) | प्रोटॉनों (रेखिक त्वरक 2) और सीसे (रेखिक त्वरक 3) के लिए रैखिक कण त्वरक |
(चिह्नित नहीं) | प्रोटॉन सिंक्रोट्रॉन बूसटर |
पीएस | प्रोटॉन सिंक्रोट्रॉन |
एसपीएस | सुपर प्रोटॉन सिंक्रोट्रॉन |
सीएमएस का भार १२,५०० टन, लम्बाई २५ मीटर और व्यास १५ मीटर है।[1] लगभग ४३०० लोग इस प्रयोग में कार्य करते हैं जिनमें से १५३५ छात्र हैं, इस प्रयोग में ४१ देशों की १७९ संस्थाएं काम शामिल हैं।[2] इस प्रयोग का निर्माण १४ टेराइलेक्ट्रॉन वोल्ट (TeV) द्रव्यमान केन्द्र ऊर्जा पर प्रत्येक २५ नैनोसैकण्ड (ns) पश्चात प्रेक्षषित करने के लिए किया गया लेकिन २०११ तक केवल 7 TeV पर ही कार्य किया गया जबकि २०१२ में यह ऊर्जा 8 TeV थी।[3]