अहमदाबाद
भारत के गुजरात राज्य का एक नगर / From Wikipedia, the free encyclopedia
'अहमदाबाद (Ahmedabad) या अमदावाद (Amdavad) या अहमदाबाद (Karnavati) भारत के गुजरात राज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह अहमदाबाद ज़िले का मुख्यालय भी है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। इक्क्यावन लाख की जनसंख्या वाला ये नगर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। १९७० में गांधीनगर में राजधानी स्थानांतरित होने से पूर्व अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था। प्रारम्भ में अहमदाबाद को अशावल कहा जाता था। इस नगर की नींव सन १४११ में डाली गयी थी। नगर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पड़ा था।[1][2][3]
सामान्य तथ्य अहमदाबाद AhmedabadAhmdabad अहमदाबाद, देश ...
अहमदाबाद Ahmedabad Ahmdabad अहमदाबाद | |
---|---|
महानगर | |
ऊपर से दक्षिणावर्त: एसजी राजमार्ग पर ऊँची ईमारतें, अटल पेडेस्ट्रियन पुल, साबरमती रिवरफ्रंट, अहमदाबाद बीआरटीएस स्टेशन, अहमदाबाद दृश्य, हठीसिंह मन्दिर | |
निर्देशांक: 23.03°N 72.58°E / 23.03; 72.58 | |
देश | भारत |
प्रान्त | गुजरात |
ज़िला | अहमदाबाद ज़िला |
क्षेत्र | 505 किमी2 (195 वर्गमील) |
• नगरीय | 1866 किमी2 (720 वर्गमील) |
ऊँचाई | 53 मी (174 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• महानगर | 82,53,000 |
• महानगर | 63,57,693 |
भाषा | |
• प्रचलित | गुजराती |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 380 0XX |
दूरभाष कोड | 079 |
वाहन पंजीकरण | GJ-01 (पश्चिम), GJ-27 (पूर्व), GJ-38 बावला (ग्रामीण) |
लिंगानुपात | 1.11 ♂/♀ |
साक्षरता | 89.62 |
वेबसाइट | ahmedabadcity |
बंद करें