खगोलयात्री
ऐसा व्यक्ति जो पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर जाकर अंतरिक्ष में प्रवेश करे। / From Wikipedia, the free encyclopedia
खगोल यात्री या अंतरिक्ष यात्री या खगोल बाज़ ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो पृथ्वी के वायुमंडल से ऊपर जाकर अंतरिक्ष में प्रवेश करे। वर्तमान काल में यह अधिकतर विश्व की कुछ सरकारों द्वारा चलाए जा रहे अंतरिक्ष शोध कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतरिक्ष-यानों में सवार यात्रियों को कहा जाता है, हालाँकि हाल में कुछ निजी कम्पनियाँ भी अंतरिक्ष-यान में पर्यटकों को वायुमंडल से ऊपर ले जाने वाले यानों के विकास में जुटी हुई हैं।[1][2]