गाटुन झील
मीठे पानी की पनामियन कृत्रिम झील / From Wikipedia, the free encyclopedia
गाटुन झील मध्य अमेरिका के पनामा में स्थित एक कृत्रिम मीठे पानी की झील है। यह पनामा नहर का हिस्सा है और इस नहर का लगभग 33 किलोमीटर हिस्सा इस झील से गुजरता है। इसके जलस्तर की ऊंचाई 26 मीटर है और इसमें प्रवेश करने के लिये जहाज़ों को लॉक्स के सहारे ऊपर उठाना पड़ता है।
सामान्य तथ्य गाटुन झील, निर्देशांक ...
गाटुन झील | |
---|---|
निर्देशांक | 9°11′N 79°53′W |
प्रकार | कृत्रिम झील |
मुख्य अन्तर्वाह | चार्जेज नदी |
द्रोणी देश | पनामा |
सतही क्षेत्रफल | 425 km² |
सतही ऊँचाई | 26 m |
द्वीप | बैरो कोलोरोडो, गाटुन द्वीप, फाल्टा क्लाज्दो, ट्रेस परोस द्वीप |
बंद करें
जब इसका निर्माण हुआ था तब यह विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील थी।
इसके मीठे जल के जीवों और जैवविविधता पर खारे पानी के मिश्रण से खतरा उत्पन्न हो गया है।[1]